बैंगलोर

संपूर्ण कर्मों का क्षय तप से संभव

इस संसार सागर में अपनी आत्मा नाव समान है
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 5:59 PM IST
janism
संपूर्ण कर्मों का क्षय तप से संभव

मैसूरु. सुमतिनाथ जैन संघ के महावीर भवन में जैनाचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि जिस प्रकार कोई तालाब पानी से भरा हुआ हो, उसमें नवीन पानी के आगमन के द्वार बंद कर दिए हो तो उस तालाब का पानी वैशाख और ज्येष्ठ मास की भयंकर गर्मी से भाप बनकर उडऩे लगता है। धीरे-धीरे एक दिन वह तालाब सूख जाता है।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार अपनी आत्मा में आस्त्रव मार्गों के द्वारा कर्मों का आगमन होता है। संवर द्वारा आस्त्रवों के उन द्वारों को बंद कर दिया जाता है और निर्जरा द्वारा सत्तगत कर्म दलिकों को जलाकर खत्म कर दिया जाता है। इस संसार सागर में अपनी आत्मा नाव समान है। आस्त्रव द्वार नाव के छिद्र है, जिनसे कर्म रूपी पानी आत्मा में प्रवेश करता है, जिससे आत्मा रूपी नाव संकट में आ जाती है।

उस समय संवर के द्वारा कर्मों के आगमन के द्वारों को बंद किया जाता है और निर्जरा के द्वारा आत्मनाव में आए कर्म रूपी पानी को बाहर फेंका जाता है। इस अवसर पर पर चंद्रादेवी विजयराज पालरेचा के 31 उपवास के मासखमण की पूर्णाहुति निमित्त उनका सम्मान किया गया।


अमृत हैं तीर्थंकर
चामराजनगर. गुंडलपेट स्थानक में साध्वी साक्षी ज्योति ने कहा कि तीर्थंकर भगवान अमृत होते हैं। उनकी वाणी में अमृत होता है। उन्होंने कहा कि जो भी प्राणी तीर्थंकर परमात्मा की अमृतवाणी को सुनता है उसका बेड़ा पार हो जाता है। तीर्थंकर देव राग और द्वेष के
विजेता होते हैं। इसलिए उन्हें वीतराग बोला गया है। उन्होंने राग पर विजय प्राप्त की है। जो राग पर विजय प्राप्त कर लेता है उसका द्वेष स्वत: ही समाप्त हो जाता है। जहां राग होता है वहां द्वेष का जन्म अवश्य होता है। साध्वी पूजा ज्योति नेे कहा कि अगर जीवन में संतोष रूपी धन आ जाता है तो और किसी धन की जरूरत नहीं रहती है।

Published on: