बैंगलोर

ईवीएम की खराबी से हुई हार

महेश नालवाड़ ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में वोट तथा वीवी पैट में दर्ज वोटों की संख्या में आए फर्क के बारे में निर्वाचन आयोग को आवगत कराया
3 min read
• •
Updated: 18 May 2018, 4:29 AM IST
 karnataka Assembly elections 2018

धारवाड़. हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. महेश नालवाड़ ने कहा है कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में वोट तथा वीवी पैट में दर्ज वोटों की संख्या में आए फर्क के बारे में निर्वाचन आयोग को आवगत कराया गया है। साथ ही कानूनी लड़ाई की तैयारी भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मतगणना के दौरान अधिकारियों ने बूथ संख्या 135ए में कुल दर्ज हुए वोटों की संख्या 459 लिखा है, परंतु मशीन में दर्ज वोटों की संख्या 505 दिखा रहा है। जिला चुनाव अधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज कराकर समीक्षा करने का आग्रह किया है। विविपैट में 459 कुपन ही थे जो आशंका पैदा कर रहे हैं।


डॉ. नालवाड़ ने कहा कि मतदान प्रक्रिया शुरू होने सेपहले मॉडल मतदान में प्रति प्रत्याशी को दो-दो वोट डाले जाते हैं। इस अवसर पर 27 प्रत्याशियों से संबंधित 54 वोटों के वीवीपैट कुपन काले कवर में रखे गए हैं, परंतु अतिरिक्त 46 वोट कहां से आए यही हमारा प्रश्न है। साथ में काफी खाली कुपन वीवीपैट बॉक्स में थे जो कहां से आए। इन सबकी समीक्षा कर न्याय दिलाना चाहिए।


शाम को 5.45 बजे मतदान स्थगित करवाया गया। मतदान केन्द्र अधिकारी ने इसका कोई कारण नहीं दिया है। दोपहर 1.55 बजे शिकायत करने के बावजूद देर रात को जगदीश शेट्टर को विजयी घोषित किया गया। यह असंवैधानिक कार्रवाई है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता दीपक चिंचोरे, हजरतअली गोरवनकोल्ल, तानाजी पुंडे आदि मौजूद थे।


कांग्रेस प्रत्याशी इस्माइल तमटगार ने किया आग्रह
धारवाड़. हुब्बल्ली-धारवाड़ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी इस्माइल तमटगार ने कहा है कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए इस्तेमाल किए गए इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) तथा वीवीपैट इन दोनों में तुलना नहीं होने के कारण चुनाव नतीजों में गड़बड़ी होने की आशंका है। इसके चलते निर्वाचन आयोग को पुन: मतगणना करानी चाहिए।


धारवाड़ में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए तमटगार ने कहा कि इस दिशा में बुधवार को निर्वाचन आयोग को पत्र भी लिखा गया है। क्षेत्र में मतदान किए गए मतदान केन्द्रों में इवीएम तथा वीवीपैट में तुलना नहीं हो पाई है। इसके चलते गड़बड़ी की आशंका पैदा हुई है। इसके कारण पुन: मतगणना करवाने का आग्रह किया गया है।

...ओछी राजनीति कर रहे बेल्लद
तामटगार ने कहा कि सरल तथा सज्जन व्यक्ति कहेजाने वाले भाजपा विधायक अरविंद बेल्लद ने कुछ व्यक्तियों का सहारा लेकर ओछी राजनीति के जरिए मुझे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। जेडीयू प्रत्याशी जावीद बेलगांवकर मेरा परिचित नहीं है, परंतु उसके घर पर मैं हो या मेरे समर्थकों ने पथराव नहीं किया है। इसके बावजूद जावीद बेलगांवकर के जरिए मेरे खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाने का घटिया काम अरविंद बेल्लद ने किया है। मुझ पर अभी तक कोई भी गंभीर आरोप के मामले नहीं हैं। सार्वजनिक आंदोलन से संबंधित एक मामला हाईकोर्ट में चल रहा है।


बेल्लद मुझे एक अपराधी के रूप में पेश कर रहे हैं जो सही नहीं है। इतना ही नहीं मतदाताओं के मोबाइल फोन पर एसएमएस भेज कर जातिगत राजनीति कर मुझे बदनाम किया है। इस बारे में महा नगर पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की है। मामले की जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी।


तमटगार ने कहा कि जनता की समस्याएं तथा विकास कार्यों के आधार पर चुनाव राजनीति होनी चाहिए थी परंतु बेल्लद ने जाति आधारित राजनीति कर जीत हासिल की है जो बेहद दुख की बात है। तामटगार ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा की लहर है, मेरा हारना निश्चित है ऐसा मैं समझा था, परंतु इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तथा वीवीपैटों में तालमेल नहीं होने तथा अरविंद बेल्लद की जातिगत राजनीति के कारण वोटों का अंतर भी अधिक हुआ है।


तमटगार ने कही कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने ईमानदारी के साथ कार्य किया है। पार्टी नेता, कार्यकर्ता तथा मुझे वोट देने वाले मतदाताओं का मैं आभारी हूँ। विधायक निर्वाचित हुए अरविंद बेल्लद को भी इस अवसर पर बधाई दी।


संवाददाता सम्मेलन में हुब्बल्ली-धारवाड़ महानगर निगम पूर्व महापौर दानप्पा कब्बेर, केपीसीसी सदस्य राबर्ट दद्दापुरी, नगर निगम पार्षद सुभाष शिंदे, नेता आनंद मुशण्णवर, बुरान गवली, ग्रेगरी झेवियर, अधिवक्ता आर.एम. जावेद आदि उपस्थित थे।

Published on:
Also Read
View All