बैंगलोर

राज्य में भी कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करे केंद्र

उपमुख्यमंत्री सवदी ने लिखा रक्षा मंत्री को पत्र
less than 1 minute read
राज्य में भी कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करे केंद्र
राज्य में भी कोविड देखभाल केंद्र स्थापित करे केंद्र

बेंगलूरु. राज्य सरकार ने केंद्र से अपील की है कि वह राज्य में रक्षा मंत्रालय या रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की मदद से कोविड-19 देखभाल केंद्र की स्थापना पर विचार करे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे एक पत्र में उप-मुख्यमंत्री लक्ष्मण सवदी ने कहा कि रक्षा विभाग के पास बेंगलूरु और बेलगावी में बड़ी जमीन है, जो कि इस कार्य के लिए उपयुक्त है।
दिल्ली लखनऊ, वाराणसी और अहमदाबाद में कोविड अस्पताल और चिकित्सा केंद्र स्थापित करने की डीआरडीओ की पहल का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोविड-19 के मामले बढऩे की वजह से यहां अस्पतालों पर काफी दबाव पड़ रहा है। बेंगलूरु और बेलगावी में इस तरह के केंद्र खुलने से न केवल इस क्षेत्र के मरीजों को राहत मिलेगी बल्कि मौजूदा अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मियों पर भी दबाव कम होगा। उन्होंने रक्षा मंत्री से इस पर प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का आग्रह किया है।

पीएम ने देवगौड़ा को जन्म दिन पर बधाई दी
बेंगलूरु. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को जन्म दिन की बधाई दी है। मुख्यमंत्री बीएस येडियूरप्पा समेत केपीसीसी के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने भी देवगौडा के 89 वें जन्म दिन पर बधाई दी है। पद्मनाभनगर स्थित उनके आवास पर लगने वाली भीड़ इस बार नदारद थी क्योंकि देवगौड़ा ने समर्थकों से ऐसा नहीं करने की अपील की थी। देवेगौडा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विधान परिषद के पूर्व सदस्य टीए शरवण ने विक्टोरिया अस्पताल के परिसर में जरुरतमंदों को भोजन के दो हजार पैकेट वितरित किए।

Published on:
19 May 2021 06:25 am
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक