बैंगलोर

देवेगौड़ा व सिद्धरामय्या लें राजनीति से सन्यास: मुरलीधर राव

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी के राज्य मामलों के प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने कहा कि राज्य में लोकसभा के चुनावों में गठबंधन के भागीदार कांग्रेस व जद-एस की करारी हार के मद्देनजर दोनों दलों के नेता एच.डी. देवेगौड़ा व सिद्धरामय्या को राजनीतिक सन्यास लेने के बारे में विचार करना चाहिए।
less than 1 minute read
bangalore news
देवेगौड़ा व सिद्धरामय्या लें राजनीति से सन्यास: मुरलीधर राव

लोकसभा चुनाव में करारी हार
बेंगलूरु. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पार्टी के राज्य मामलों के प्रभारी पी. मुरलीधर राव ने कहा कि राज्य में लोकसभा के चुनावों में गठबंधन के भागीदार कांग्रेस व जद-एस की करारी हार के मद्देनजर दोनों दलों के नेता एच.डी. देवेगौड़ा व सिद्धरामय्या को राजनीतिक सन्यास लेने के बारे में विचार करना चाहिए।

बुधवार को यहां विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा के नव निर्वाचित 25 सांसदों के अभिनंदन समारोह में भाग लेने के बाद राव ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनावों में 28 में से 25 सीटों पर जीत हासिल करके व मंड्या में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार की जीत ने 125 साल पुरानी कांग्रेस पार्टी को विस्मृत कर दिया है। इसी तरह तुमकूरु में भाजपा के उम्मीदवार के हाथों परास्त हुए जद-एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एच.डी. देवेगौड़ा तथा मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के पुत्र निखिल कुमारस्वामी को जद-एस के गढ़ कहलाने वाले मंड्या में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते थे लेकिन कर्नाटक तथा देश भर के लोगों ने उनके सपने को पूरा नहीं होने दिया। अब राहुल गांधी के पास कोई काम नहीं है और वे अगले पांच सालों तक आराम फरमा सकते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस व जद-एस मिलकर चुनाव लडऩे पर भी भी केवल दो सीटें ही जीत पाएं हैं। यह इस बात की पुष्टि करता है कि तथाकथित महागठबंधन बुरी तरह से विफल साबित हुआ है।

Published on:
05 Jun 2019 07:10 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत