बैंगलोर

पीएसी बैठक में रफाल की खरीद पर चर्चा

कलुबर्गी में लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक
less than 1 minute read
rafale
पीएसी बैठक में रफाल की खरीद पर चर्चा

लोकसभा में कांग्रेस के नेता एम मल्लिकार्जुन खरगे ने की अध्यक्षता

कलबुर्गी. संसद की लेखापरीक्षा निगरानी, लोक लेखा समिति (पीएसी) की बैठक मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता एम मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कलुबर्गी में हुई।
पीएसी की इस बैठक में रक्षा तथा संसदीय मुद्दों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें रफाल खरीद का मामला भी शामिल रहा। यह पहला मौका है जब पीएसी की दो दिवसीय बैठक हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में हो रही है।
बैठक में खरगे के अतिरिक्त विभिन्न राज्यों के कई सांसद शामिल हुए। पीएसी टीम ने कलबुर्गी हवाई अड्डा और कर्मचारी राज्य बीमार निगम चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का भी दौरा किया और अधिकारियों से विविध जानकारियां ली। बाद में पीएससी टीम ने कर्नाटक केन्द्रीय विश्वविद्यालय का भी दौरा किया जबकि एक अन्य दौरे में रेल विभाग के अधिकारियों से चर्चा की। पीएसी टीम में कुल 22 सदस्य हैं जिसमें 7 राज्य सभा के सांसद हैं। हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्रीय विकास बोर्ड के कार्यालय में हुई बैठक में पीएसी सदस्यों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के करीब 50 अधिकारी उपस्थित हुए।

Published on:
28 Nov 2018 07:41 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा