बैंगलोर

‘राम मंदिर के लिए देशभर से आई ईंटें और रुपए, लेकिन हुआ दुरुपयोग’, डीके शिवकुमार ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप

DK Shivakumar: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने राम मंदिर को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के लिए लोगों ने ईंट और पैसे भेजे थे, लेकिन उनका दुरुपयोग किया गया।
2 min read
• •
Updated: 13 Sep 2026, 8:23 PM IST
DK Shivakumar
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार। फोटो- आईएएनएस

Ram Temple: मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर हिंदुत्व का राजनीतिक इस्तेमाल करने और राम मंदिर के लिए जुटाई गई राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती, बल्कि इंसानियत के आधार पर काम करती है। रविवार को कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के कुछ नेता कांग्रेस में शामिल हुए।

'धर्म के नाम पर सिर्फ दिखावा'

इस मौके पर शिवकुमार ने कहा कि कुछ लोग धर्म के नाम पर सिर्फ दिखावा करते हैं। कांग्रेस जाति और धर्म से ऊपर उठकर लोगों की सेवा में विश्वास रखती है। राम मंदिर का जिक्र करते हुए शिवकुमार ने कहा कि मंदिर के लिए लोगों ने ईंटें और पैसे भेजे थे, लेकिन उनका दुरुपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी। कांग्रेस की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी समुदायों को मिल रहा है। शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार 1.64 करोड़ परिवारों को मुफ्त बिजली दे रही है। गृह लक्ष्मी योजना के तहत 1.21 करोड़ महिलाओं को मदद मिल रही है, जबकि अन्न भाग्य योजना से 4.40 करोड़ लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

केंद्र सरकार पर निशाना साधा

उज्ज्वला योजना को लेकर उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इसे गरीब महिलाओं का बोझ कम करने की योजना के रूप में पेश किया था। पेट्रोल पंपों समेत कई जगह प्रधानमंत्री की तस्वीरें लगाई गईं, लेकिन बाद में रसोई गैस की कीमत बढ़ाकर 400 रुपए से 1200 रुपए तक कर दी गई। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पहले कांग्रेस सरकार की गारंटी योजनाओं की आलोचना की, लेकिन बाद में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और बिहार में ऐसी योजनाएं लागू की गईं। शिवकुमार ने दावा किया कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कांग्रेस की नीतियों की नकल कर रहे हैं।

कांग्रेस की ताकत उसका संगठन और उसकी योजनाएं

शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसका संगठन और उसकी योजनाएं हैं। संविधान को लेकर आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। देश में हिंदू, ईसाई, मुस्लिम, सिख, वोक्कालिगा, लिंगायत, कुरुबा और ब्राह्मण सहित अलग-अलग समुदायों के लोग रहते हैं, लेकिन सभी एक हैं। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के उस बयान पर भी शिवकुमार ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने ऐसे मुद्दे को सामने लाने की बात कही थी, जिससे देश में उथल-पुथल मच सकती है। शिवकुमार ने कहा कि कुमारस्वामी को बार-बार दिल्ली से बम गिराने की बात करने के बजाय केंद्रीय मंत्री के रूप में राज्य के लिए काम करना चाहिए।

Updated on:
13 Sep 2026, 8:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया