बैंगलोर

दशहरा महोत्सव: मेहमानों पर मेहरबान हों होटल संचालक

महोत्सव के दौरान आने वाले पर्यटकों को मूल शुल्क में से कुछ रियायत देंगे तो उन्हें अच्छा अहसास होगा
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2017, 9:34 PM IST
Dussehra Mahotsav
Dussehra Mahotsav

मैसूरु. दशहरा महोत्सव के दौरान आने वाले मेहमान शहर में बिताए दिनों के अच्छे अनुभव लेकर वापस जाएं, इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए होटल संचालकों से रियायती दर में मेहमाननवाजी करने को कहा गया है। जिलाधिकारी डी रणदीप की मंशा को होटल मालिकों से साझा करते हुए एडीसी टी योगेश ने कहा कि महोत्सव के दौरान आने वाले पर्यटकों को मूल शुल्क में से कुछ रियायत देंगे तो उन्हें अच्छा अहसास होगा। जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में होटल व्यापारियों के साथ बैठक में योगेश ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी अतिथियों के लिए होटल में कमरे आरक्षित किए जाते हैं, जिन्हें ५० प्रतिशत रियायत में उपलब्ध करवाया जाए। साथ ही सामान्य आगंतुकों को भी शुल्क में यथोचित छूट मिले।


रणदीप ने परखी महल में तैयारियां
जिलाधिकारी डी रणदीप ने मैसूरु महल का दौरा करके सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का निरीक्षण किया। उनके साथ डीसीपी विष्णुवर्धन तथा महल बोर्ड के सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के शुभारंभ से लेकर जंबो सवारी के दरमियान होने वाले सुरक्षा प्रबंधों तक की छोटी-बड़ी जानकारी ली।


दशहरा कुश्ती प्रतियोगिता २१ से
दशहरा महोत्सव की शृंखला के अहम आयोजन कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ २१ सितंबर से होगा। शुक्रवार को इस आशय की जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक रवि डी चन्नण्णा ने बताया कि प्रतियोगिता २६ सितंबर तक चलेगी। हर वर्ष की तरह देवराजा स्टेडियम में मुकाबले होंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय पहलवानों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संभाग स्तर पर दोश्रेणी में प्रतियोगिता होगी। कुश्ती के साथ ही चामुण्डी पहाडिय़ों में चढ़ाई की प्रतिस्पर्धा, दोनों हाथों से गदा घुमाने, पत्थर उठाने तथा महिलाओं औ पुरुषों में परस्पर पंजा लड़ाने जैसी प्रतियोगिताएं भी होंगी। पारदर्शिता कायम रखने के उद्देश्य से पहलवानों को राशि का भुगतान डिजिटल माध्यमों से किया जाएगा। जिसकी रकम पिछले वर्षों की तरह होगी। पेशेवर पहलवानों को एक वर्ष तक नि:शुल्क आवास और भोजन की सुविधा उपलब्ध करवाते हुए प्रशिक्षित किया जाएगा।

अभ्यास पर निकले गजराज
दशहरा महोत्सव की जंबो सवारी का हिस्सा बनने जा रहे सभी हाथियों ने शुक्रवार को पूर्वाभ्यास में शिरकत की। गुरुवार को हाथियों के दूसरे जत्थे के महल पहुंचने के बाद सभी १५ को एक साथ अभ्यास करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। देवी चामुण्डेश्वरी की हौद लेकर आगे रहने वाले अर्जुन की पीठ पर करीब ३५० किलोग्राम वजन वाले रेत से भरे बैग लादे गए। उसके दोनों ओर वरलक्ष्मी और कॉवरी मादा हाथी चल रही थीं।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया