
बेंगलूरु. बोम्मनहल्ली पुलिस ने एक कार चालक का अपहरण कर उसकी रिहाई के लिए 50 हजार रुपयों की फिरौती लेने के आरोप में पांंच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस केअनुसा 16 अक्टूबर की रात गुरुमूर्ति लेआउट निवासी कार चालक हरिबाबू (24) का पांच लोगों ने अपहरण कर लिया। रिहाई के लिए हरिबाबू के बड़े भाई अशोक के जरिए खाते में ५० हजार रुपए जमा करा लिए थे। आरोपियों ने हरिबाबू के खाते से 50 हजार रुपए निकलने के तीन दिन बाद रिहा किया था। इस सिलसिले में हरिबाबू ने बोम्मनहल्ली पुलिस थाने मेंं अपहरणऔर रिहाई के लिए 50 हजार रुपए फिरौती के रूप में लेने की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पूर्व) डॉ.बोरलिंगय्या ने पुलिस निरीक्षक राजेश के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित किया था। इस दल ने अपहरण की जगह लगे सीसीटीवी फुटेजों की खोज और अन्य विवरण संग्रहित कर पांच आरोपियों कृष्ण नायक (24), यशवंत कुमार (23), रमेश (20), शशिकुमार (22)और अरुण कुमार (20) को तमिलनाडु के डंकनीकोटा से गिरफ्ेतार किया। उनसे नकद राशि, आभूषण, लैप टाप, मोबाइलफोन और अन्य चीजो को जब्त किया। इनकी कीमत 3.65 लाख रुपए बताई गई है।
कृष्ण नायक इस गिरोह का सरदार है। उसके खिलाफ बन्नेरघट्टा, कोणनकुंटे और अन्य पुलिस थानों मेंं मकानों के सामने खड़े वाहनों को आग लगाकर दहशत फैलाने, हत्या तथा अन्य कई मामले दर्ज हैं।
वह अन्य चार आरोपियों को शामिल कर रिंग रोड और नाइस रोड पर राहगीरों और साफ्टवेयर इंजीनियरों को ही निशाना बनाता था। उनके खिलाफ कुल आठ मामले दर्ज है।