7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार: शेट्टर

गठबंधन सरकार ने अभी तक किसानों को ऋण मुक्ति पत्र जारी नहीं किए
less than 1 minute read
Google source verification
shettar

वित्तीय स्थिति पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार: शेट्टर

बेंगलूरु. भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश शेंट्टर ने कहा कि राज्य की वित्तीय स्थिति के बारे में सरकार को जल्द ही श्वेतपत्र जारी कर सही स्थिति जनता के सामने पेश करनी चाहिए।
शेट्टर ने शुक्रवार को यहां विधानसौधा में कहा कि ऋण माफी की घोषणा करने वाली इस गठबंधन सरकार ने अभी तक किसानों को ऋण मुक्ति पत्र जारी नहीं किए हैं। इसकी वजह से बैंक वाले किसानों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रहे हैं। राज्य सरकार के पास किसानों का ऋण माफ करने के लिए 46 हजार करोड़ रुपए नहीं हैं इसी वजह से किसान संकट में हैं।
उन्होंने कहा कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कोष के लिए हर साल 2 करोड़ रुपए का अनुदान जारी किया जाता है लेकिन इस मद में अभी तक केवल 50 लाख रुपए जारी किए गए हैं और डेढ़ करोड़ रुपए अभी तक शेष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधवाओं, विकलांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए पैंशन व मानदेय की राशि जारी नहीं की गई है। सरकार दिवालिया हो गई है और प्रशासन बुरी तरह से चरमरा गया है।
सीटी रवि ने आरोप लगाया कि सरकार प्रशासन नहीं चला रही है बल्कि राजनीतिक सौदेबाजी कर रही है और तालमेल की राजनीति करने के चक्कर में यह सरकार राज्य के हितों की बलि दे रही है। सरकार केवल प्रतिष्ठा के लिए चल रही है और जनता को सरकार पर विश्वास बिल्कुल नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग