बैंगलोर

मुफ्त हो लोगों का टीकाकरण : कुमारस्वामी

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में मुफ्त में टीके लगाए
2 min read
मुफ्त हो लोगों का टीकाकरण : कुमारस्वामी
मुफ्त हो लोगों का टीकाकरण : कुमारस्वामी

बेंगलूरु. पूर्व मुख्यमंत्री और जनता-उल एस नेता एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि १ मई से १८ वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए शुरु हो रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत राज्य में मुफ्त में टीके लगाए जाने चाहिए। कुमारस्वामी ने कहा कि कई राज्यों ने मुफ्त में टीके लगाने की घोषणा की है और कर्नाटक को भी ऐसा करना चाहिए।
कोरोना संक्रमित रह चुके कुमारस्वामी ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किए ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के टीकाकरण के नए चरण के तहत राज्य सरकार को ६.५ करोड़ आबादी को मुफ्त में टीके लगाने की घोषणा करनी चाहिए। कोरोना से उपजे हालात के कारण राज्य की आबादी का बड़ा हिस्सा वित्तीय संकट का सामना कर रहा है।

कुमारस्वामी ने कहा कि झारखंड, गोवा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, केरल, बिहार, सिक्किम आदि राज्य १ मई से १८ वर्ष से अधिक के लोगों को मुफ्त में टीका लगाने की घोषणा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले ही एक करोड़ टीके की खरीद के लिए ४०० करोड़ रुपए के आवंटन का निर्णय कर चुकी है। सरकार को लोगों को मुफ्त में टीका लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए। कुमारस्वामी ने कहा कि ढाई लाख करोड़ का बजट पेश करने वाली सरकार पर कोरोना टीकाकरण के लिए २ हजार करोड़ रुपए व्यवस्था करने से कोई ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने डेढ़ महीने पहले ही सरकार को मुफ्त टीकाकरण के बारे में सलाह दी थी। कुमारस्वामी ने कहा कि पल्स पोलियो की तरह लोगों को मुफ्त कोरोना टीका देना एक सराहनीय कदम होगा और इससे महामारी से लडऩे में भी मदद मिलेगी।

अभिनेता डॉ राजकुमार का जन्म दिवस मनाया
बेंगलूरु. गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता डॉ राजकुमार का ९३ वां जन्म दिवस शनिवार को शहर में मनाया गया। केंपेगौडा रोड, मडिवाला, यशवंतपुर, गांधीनगर, कुरुबरहल्ली, एनआर कॉलोनी, बसवनगुडी, चामराजपेट समेत विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसकों ने डॉ राजकुमार की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

मैसूरु में विधायक नागेंद्र ने पैलेस के निकट स्थित राजकुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पूर्व महापौर संदेश स्वामी उपस्थित थे।

Published on:
25 Apr 2021 05:55 am
Also Read
View All