
बेंगलूरु. अत्तिबेले पुलिस ने एक बैंक प्रबंधक की हत्या के आरोप में उसी बैंक की महिला लिपिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान काचानायकनाहल्ली निवासी रेखा (२७), पुट्टा बसप्पा (१२७), गार्वेबावी पाल्या के शक्तिवेलू (२७) और बेगूर निवासी मणिकंठन (२९) के तौर पर की गई है। रेखा काचानायकनाहल्ली की कृषि सेवा सहकारिता बैंक में लिपिक के तौर पर काम करती थी।
उसने बैंक से ५०,००० हजार रुपयों का ऋण लिया था। रेखा ऋण लौटाने में विफल रही। बैंक प्रबंधक मुरुगेश (३८) ने ऋण लौटाने का दबाव डाला। रेखा ने मुरुगेश की हत्या के लिए देवर पुट्टा बसप्पा को सुपारी दी। १३ अप्रेल की शाम मुरुगेश मोपेड पर समन्दूर गांव लौट रहा था। बीच मार्ग में रेखा को छोडक़र तीन आरोपियों ने मुरुगेश को जबरन रोका और उसे खींच कर नीलगिरी झाडिय़ों में ले जाकार बेल्ट से उसका गला गोंट कर हत्या कर दी और सिर को पत्थर से कुचल दिया। पुलिस ने सबसे पहले पुट्टा बसप्पा को गिरफ्तार किया। उसकी सूचना पर रेखा समेत अन्य आरोपियों का पकड़ा गया।
झगड़े के बाद बार में युवक की हत्या
के.जी. हल्ली पुलिस थानान्तर्गत सोमवार दोपहर एक युवक की हत्या करदी गई। पुलिस के अनुसार टैनरी रोड स्थित एक बार में एक पेंटर चन्द्रू (२७) को उसके मित्रों ने पेट में शराब की बोतल घोप कर हत्या कर दी। बार के कर्मचारी चन्द्रू को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया।
चन्द्रू एके कालोनी का रहना वाला था। वह और उसके मित्रों ने रविवार को काम कर सोमवार को छुट्टी ली थी। चन्द्रू चार मित्रों के साथ शराब पीने बार गया था। वहां बिल भुगतान को लेकर झगड़ा हुआ और तीन मित्रों ने चन्द्रू की हत्या कर दी। केजीहल्ली पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर अभियुक्तों को तलाश कर रही है।