कार के बीच भिड़ंत होने से पूर्व सैनिक प्रकाश शंकर ऊटची (35) की मौत हो गई थी
बेंगलूरु. बेलगावी पुलिस ने एक व्यक्ति की हत्या के आरोप मे उसकी पत्नी और प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार चिक्कोडी तहसील के उणरामी गांव के बाहरी इलाके में गत सप्ताह बाइक और कार के बीच भिड़ंत होने से पूर्व सैनिक प्रकाश शंकर ऊटची (35) की मौत हो गई थी।
पुलिस ने मामले की जांंच की तो पाया कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या थी। पुलिस ने प्रकाश शंकर की पत्नी श्रीदेवी (29) की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी। वह पति की हत्या के बाद प्रेमी संतोष (32) से मिलती थी। दोनों के बीच सबंध होने के कारण प्रकाश शंकर ने पत्नी की पिटाई की थी। इसके बाद श्रीदेवी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर पति की हत्या की योजना बनाई।
उसने हत्या के लिए प्रेमी को 30 हजार रुपए दिए थे। संतोष ने भरम हरिजन (29) और महेश हरिजन (33) की हत्या करने में सहायता ली थी। चारों को गिरप्तार कर उन्हें न्यायिक हिरासत में रखा गया है।
केरल पुलिस ने किया युवती से दुव्र्यहार
बेंगलूरु. विवेक नगर पुलिस थाने में एक युवती ने केरल पुलिस के खिलाफ दुव्र्यहार करने की शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस केअनुसार केरल के सीआईडी विभाग के एक पुलिस उप निरीक्षक और इडुची तोडूपुला पुलिस थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक अरुण नारायण और दो कर्मचारी एक धोखाधड़ी के मामले में विवेक नगर के विक्टोरिया ले आउट स्थित एक निजी कंपनी पर छापा मारा था। कंपनी का मालिक दफ्तर में नहीं था। केरल के पुलिस कर्मचारियों ने 22 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट से पूछताछ की।
फिर कंपनी के मालिक के दफ्तर का लॉक खोल कर जबरन अंदर जाने का प्रयास किया। युवती ने उन्हें रोकना चाहा तो चारों पुलिस कर्मियों ने युवती के साथ अश्लील हरकत की और दुव्र्यहार किया। युवती की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। कंपनी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी में केरल पुलिस हरकत रिकार्ड हुई है। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए केरल जाने का फैसला लिया है।