बैंगलोर

फेसबुक फ्रेंडशिप के चक्कर में गवाए 19 लाख रुपये, ऐसी धोखाधड़ी के बदल गया जीवन

महिला को 19.3 लाख रुपयों का धोखा दिया गया
less than 1 minute read
Jan 27, 2020
फेसबुक फ्रेंडशिप के चक्कर में गवाए 19 लाख रुपये, ऐसी धोखाधड़ी के बदल गया जीवन
फेसबुक फ्रेंडशिप के चक्कर में गवाए 19 लाख रुपये, ऐसी धोखाधड़ी के बदल गया जीवन

बेंगलूरु. बाणसवाड़ी पुलिस थाने मे दर्ज एक रिपोर्ट के अनुसार एक महिला को 19.3 लाख रुपयों का धोखा दिया गया। पुलिस के अनुसार बाणसवाड़ी के मारुति सेवा नगर निवासी 30 वर्षीय महिला को गत माह दिसंबर में फेसबुक पर केन्नी सैम नामक एक युवक ने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर कहा कि वे एक प्रसिद्ध चिकित्सक है और दोस्ती का प्रस्ताव रखा। बाद में दोनों के बीच फेसबुक पर चैट होने लगा जिसमें केन्नी ने उससे मिलने बेंगलूरु आने और गरीबों के बीच अमरीकी डॉलर दान करने की बात कही थी। 24 जनवरी को केन्नी जेम्स ने महिला को कॉल कर बताया कि केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने 45 लाख डॉलर जब्त किए हैं। इसे कर के रूप में 19.30 लाख रुपए भुगतान करना जरूरी है। उसने महिला को खाता नंबर देकर इसमें रुपए जमा कराने के लिए किया। महिला ने उस पर विश्वास कर 19.30 लाख रपए जमा कराए और धोखाधड़ी का शिकार हो गई। महिला की शिकायत पर बाणसवाडी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Published on:
27 Jan 2020 07:40 pm
Also Read
View All
पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’