बैंगलोर

अधिकारों के साथ संवैधानिक कर्तव्यों का पालन भी जरूरी : स्नेहल आर.

धारवाड़। जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने कहा कि संविधान से मिले मौलिक अधिकारों के साथ प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। जिम्मेदार नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते…
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Nov 2026, 3:52 PM IST
Snehal r - dharwad

धारवाड़। जिलाधिकारी स्नेहल आर. ने कहा कि संविधान से मिले मौलिक अधिकारों के साथ प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। जिम्मेदार नागरिक ही राष्ट्र निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। वे गुरुवार को जिला प्रशासन, जिला पंचायत और समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित संविधान दिवस समारोह को संबोधित कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान, राष्ट्रीय एकता व भाईचारे को बढ़ावा देना तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। प्रशासनिक प्रयासों के साथ जनता की भागीदारी भी जरूरी है। नागरिकों के सहयोग के बिना स्वच्छ और बेहतर समाज का निर्माण संभव नहीं है।

उन्होंने अधिकारियों से संविधान के प्रति जवाबदेह रहते हुए बिना भेदभाव और स्वार्थ के जनसेवाएं उपलब्ध कराने की अपील की। कार्यालयों में हर व्यक्ति के साथ समान व्यवहार करते हुए न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को अपनाना चाहिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिले में महीनेभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। मैसूरु में हुई राज्यस्तरीय युवा संसद में धारवाड़ के अंकिता पुटाणी, सौम्या बैतनाल और अरुण सुणगार ने तीसरा स्थान हासिल किया। लौटने पर तीनों विद्यार्थियों का जिला स्तर पर सम्मान किया जाएगा।

कार्यक्रम में उपविभागीय अधिकारी प्रभावती फकीरपुर, नगर विकास प्रकोष्ठ के परियोजना निदेशक अजीज देसाई उपस्थित थे। जिला पंचायत के उप सचिव मल्लिकार्जुन तोदलबागी ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। कर्नाटक कला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. महादेवप्पा बी. दलपति ने संविधान दिवस पर व्याख्यान दिया।

इससे पहले जिलाधिकारी स्नेहल आर., पुलिस आयुक्त भूषण गुलाबराव बोरसे, पुलिस अधीक्षक गुंजन आर्य सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जुबली सर्कल स्थित डॉ. बी.आर. आंबेडकर और बसवेश्वर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।

Updated on:
28 Nov 2026, 3:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
बेंगलुरु में PG में घुसकर युवतियों के सामने करता था गलत हरकत, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पैर में मारी गोली

‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया