28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / बेंगलुरु में PG में घुसकर युवतियों के सामने करता था गलत हरकत, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पैर में मारी गोली

बेंगलुरु में PG में घुसकर युवतियों के सामने करता था गलत हरकत, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पैर में मारी गोली

बेंगलुरु में महिलाओं के पेइंग गेस्ट (PG) में घुसकर गलत हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। आरोपी की पहचान बेट्टा नरेश के रूप में हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:03 PM IST

Bengaluru PG Incident

सांकेतिक तस्वीर IANS

बेंगलुरु। बेंगलुरु में महिलाओं के पेइंग गेस्ट (PG) में घुसकर गलत हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मार दी। आरोपी की पहचान बेट्टा नरेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। इसके बाद चिकलजाला थाने के इंस्पेक्टर मल्लिकार्जुन ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। घटना में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

PG में घुसकर महिलाओं के सामने करता था गलत हरकत

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी ने शुक्रवार को येलहंका और चिकलजाला इलाके में स्थित महिलाओं के PG आवासों में घुसकर वहां रहने वाली युवतियों के सामने अश्लील हरकत किया था। एक घटना में उसने एक युवती के सामने गलत हरकत करने के बाद उसका मोबाइल फोन भी छीन कर फरार हो गया। शिकायत मिलने के बाद चिकलजाला पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने शिकायत के बाद मिले सुरागों के आधार पर उसकी लोकेशन का पता लगाया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर किया हमला

पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु नॉर्थ तालुक के तुराहुनासे टेरा फॉर्म इलाके में आरोपी को पकड़ने के लिए टीम पहुंची थी। इस दौरान नरेश ने पुलिसकर्मियों का विरोध करते हुए उन पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के लिए पुलिस इंस्पेक्टर मल्लिकार्जुन ने गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। इसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूरी कार्रवाई देवन्हल्ली के ACP श्रीहर्ष की निगरानी में की गई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने एक युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। पुलिस को CCTV फुटेज भी मिले हैं, जिनमें आरोपी देर रात अपने घर की ओर जा रही दो युवतियों के पास अचानक पहुंचता और कथित तौर पर उनके साथ छेड़छाड़ करता दिखाई दे रहा है। पुलिस इन फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी बेंगलुरु के अन्य इलाकों में महिलाओं के साथ ऐसी ही घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। पुलिस मामले से जुड़े अन्य सबूत और शिकायतें जुटा रही है।