बैंगलोर

वैश्विक अंतरिक्ष कारोबार में आएगा जबरदस्त उछाल

लाभ उठाने के लिए इसरो तैयारबेंगलूरु अंतरिक्ष प्रदर्शनी का विषय वस्तु है भारतीय अंतरिक्ष इकोसिस्टम में गतिशीलता लाना
2 min read
ISRO
वैश्विक अंतरिक्ष कारोबार में आएगा जबरदस्त उछाल

बेंगलूरु अंतरिक्ष प्रदर्शनी का आगाज 6 से

इसरो विश्व की अन्य एजेंसियों को लांचिंग तथा अन्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाई है

बेंगलूरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के.शिवन ने कहा कि वैश्विक अंतरिक्ष कारोबार जबरदस्त उछाल आने वाली है और एक बड़ी अंतरिक्ष शक्ति होने के नाते भारत इसमें अहम भूमिका निभाएगा। आगामी 6 सितम्बर से शुरू होने वाली बेंगलूरु अंतरिक्ष प्रदर्शनी से पहले यहां बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शिवन ने कहा कि आने वाले दिनों में अंतरिक्ष कारोबार की विकास दर दोहरे अंकों में पहुंच जाएगी और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों उसी को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं।

इसरो विश्व की अन्य एजेंसियों को लांचिंग तथा अन्य सेवाएं प्रदान करने के लिए अपनी क्षमता बढ़ाई है और वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में उपलब्ध बेशुमार अवसरों का लाभ उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि बेंगलूरु अंतरिक्ष प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन 6 से 8 सितम्बर के बीच किया जाएगा। यह एशिया का एक मात्र ऐसा आयोजन है जो पूरी तरह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर केंद्रीत होता है। इसका आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने अंतरिक्ष कॉरपोरेशन लिमिटेड (एंट्रिक्स) के साथ मिलकर किया गया है।

शिवन ने कहा कि भारत विश्व के चुनिंदा देशों में से एक है जो अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में आत्मनिर्भर है। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम सामाजिक उपयोगिता पर आधारित है और उसकी कोशिश अंतरिक्ष तकनीक का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने की है। भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम विश्व में सबसे किफायती है लेकिन इसकी बढ़ोतरी के लिए निजी क्षेत्रों का योगदान आवश्यक है।

बेंगलूरु अंतरिक्ष प्रदर्शनी का विषय वस्तु है भारतीय अंतरिक्ष इकोसिस्टम में गतिशीलता लाना। इस प्रदर्शनी के दौरान अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तीन विशेष सत्र और पांच तकनीकी सत्र आयोजित होंगे। इसमें विशेषज्ञों का पैनल वैश्विक अंतरिक्ष एजेंसियां और उद्योग जगत के प्रमुख प्रक्षेपण यानों, उपग्रहों, संचार, नेविगेशन व भू-अवलोकन उपग्रहों के साथ नवोदित प्रद्योगिकियों पर चर्चा करेंगे।

Published on:
30 Aug 2018 08:03 pm
Also Read
View All
‘तुम्हें खून की उल्टी होगी और मौत हो जाएगी,’ बेंगलुरु में ढोंगी बाबा ने डर दिखाकर उड़ाए लाखों के गहने और कैश

पास में डॉक्टर पति की लाश, घायल बेटा… बिस्तर पर मोबाइल चला रही थी नेत्र रोग विशेषज्ञ पत्नी! धारवाड़ हत्याकांड में बड़ा खुलासा

‘अब कभी बाप नहीं बन पाओगे’, डॉक्टर की यह बात सुनकर शर्म से 27 साल के तपन ने बेंगलुरु में खत्म की जिंदगी

बेंगलुरु में सिरफिरे आशिक के भाई ने युवती को उतार दिया मौत के घाट, शादी का ठुकराया था प्रस्ताव

न बाहरी शख्स की एंट्री, न लूटपाट… कर्नाटक में घर के अंदर डॉक्टर का मर्डर, बेटा गंभीर, पत्नी दे रही गोलमोल जवाब