28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुमारस्वामी सरकार को कोई खतरा नहीं : परमेश्वर

येड्डियूरप्पा यही कहते हैं कि गठबंधन सरकार शीघ्र गिर जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 30 Aug 2018, 7:45 PM IST

g parmeshwara

कुमारस्वामी सरकार को कोई खतरा नहीं : परमेश्वर

येड्डियूरप्पा हमेशा उठते, बैठते, जागते और सोते समय मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं

बेंगलूरु. उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश् वर ने कहा कि कांग्रेस और जनता दल-एस की गठबंधन सरकार अपनी अवधि पूरी करेगी और इस विषय में किसी तरह का सन्देह नहीं होना चाहिए। उन्होंने बुधवार को नृपतुंगा रोड स्थित खेल एवं युवा सशक्तिकरण विभाग के केन्द्र में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गठबंधन सरकार ने 100 दिनों का कार्यकाल पूरा किया है।

बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका और प्रदेश में सरकार बनाने का अवसर मिलने के बावजूद बहुमत साबित करने में विफल होने पर भाजपा निराश है। उसी कारण प्रधानमंत्री नरेन्द ्रमोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर प्रदेश के चार केन्द्रीय मंत्री, विधायक और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बी.एस. येड्डियूरप्पा यही कहते हैं कि गठबंधन सरकार शीघ्र गिर जाएगी। येड्डियूरप्पा हमेशा उठते, बैठते, जागते और सोते समय मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। इनका सपना कभी भी पूरा नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि सिद्धरामय्या सरकार के सभी सफल कार्यक्रम और योजनाएं जारी रहेंगी। इस विषय में किसी को सन्देह करने की जरूरत नहीं। गठंबंधन सरकार ने सभी किसानों का ऋण माफ किया है। निजी और सरकारी ऋण भी माफ किया है। भाजपा ने राष्ट्रीय बैंकों का ऋण माफ करने के लिए मोदी सरकार पर दबाव नहीं डाला। भाजपा सांसदों या नेताओं में मोदी का सामना करने मे हिम्मत नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 13 जिलों को सूखा ग्रस्त घोषित किया है। बाढ़ प्रभावित कोडुगू, मलनाडु और दक्षिण कन्नड़ जिले में प्रभावित लोगों के पुनर्वास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर प्रमुखता दे रही है। नरेन्द्र मोदी ने केरल का हवाई सर्वेक्षण कर अनुदान जारी किया, लेकिन कोडुगू जिले के लिए कुछ नहीं किया। मोदी सरकार सौतेला रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि बेंगलूरु शहर के सर्वांगीण विकास को लेकर तेजी कार्य किए जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

बैंगलोर

कर्नाटक

ट्रेंडिंग