बैंगलोर

बीबीएमपी की संपत्ति के बारे में सरकार के दावे गलत : रेड्डी

इन संपत्तियों को भाजपा के कार्यकल में गिरवी रखा गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 4:29 PM IST
reddy
बीबीएमपी की संपत्ति के बारे में सरकार के दावे गलत : रेड्डी

बेंगलूरु. बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के नेता प्रतिपक्ष पद्मनाभ रेड्डी ने दावा किया है कि पालिका की दो गिरवी रखी संपत्तियों के बारे में सरकार ने गलत दावे किए हैं।

रेड्डी ने शनिवार को कहा कि उप मुख्यमंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को पालिका की दो संपत्तियां ऋण मुक्त कराने के दस्तावेज लेने के बाद यह कहा था कि इन संपत्तियों को भाजपा के कार्यकल में गिरवी रखा गया था।

परमेश्वर को चाहिए कि वे श्वेतपत्र जारी कर 1989 से अब तक गिरवी रखी गई संपत्तियों का विवरण सार्वजनिक करें। तब सच्चाई सामने आएगी कि किसने संपत्ति को क्यों गिरवी रखा?उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का ऋण चुकाने के लिए भाजपा सरकार को हुडको से ऋण लेना पड़ा था।

उसकी गारंटी के तौर पर पालिका की सपत्तियों को गिरवी रखा गया था। भाजपा ने साल 2012-13 में ऋण लिया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता दावा करते हैं कि सिद्धरामय्या सरकार ने बेंगलूरु के विकास के लिए 7,000 करोड़ रुपए जारी किए थे। यह दावा भी गलत है और सात हजार करोड़ रुपए कभी जारी नहीं किए गए।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया