बैंगलोर

सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या, महिला समेत चार गिरफ्तार

हत्या कर शव बेंगलूरु-मेंगलूरु के राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर एक गांव बिदनागेरे के पास जंगल में फेंका था।
less than 1 minute read
jainism
सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या, महिला समेत चार गिरफ्तार

बेंगलूरु. तुमकूर जिले कुणिगल पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की हत्या के आरोप में एक महिला समेत तीन सुपारी किल्लर और एक होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान रायचूर स्थित होटल के मालिक बसवना गौड़ा (45), राजाजी नगर की तेजेश्वरी (38), अंजना नगर के प्रकाश कुमार (35)और कामाक्षीपाल्या के अशोक (30) के तौर पर की गई है।

आरोपियों ने गत सप्ताह एक कार में रायचूर के सरकारी स्कूल के शिक्षक सुधींद्र मुतालिक (42) की हत्या कर शव बेंगलूरु-मेंगलूरु के राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर एक गांव बिदनागेरे के पास जंगल में फेंका था।

पुलिस की नाकाबन्दी देख कर सभी आरोपी कार में तेज गति में फरार हो गए थे। पुलिस ने कार का नंबर हासिल किया और उसकी सहायता से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को जांच से पता चला है कि सुधींद्र मुतालिक की पत्नी अंबिका और बसवन गौड़ा के बीच संबंध थे। इसे लेकर सुधींद्र ने पत्नी की कई बार पिटाई की थी।

अंबिका और बसवना गौड़ा ने सुधींद्र की हत्या की योजना बनाई। उसने तेजेश्वरी, प्रकाश कुमार और अशोक को पांच लाख रुपए की सुपारी दी थी।

चारों ने सुधींद्र का अपहरण कर रायचूर के पास गला रेत कर हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया था। अंबिका फरार है और पुलिस उसे तलाश कर रही है।

तेजेश्वरी एक साप्ताहिक अखबार की पत्रकार है। इन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी रायचूर पुलिस को दी गई है।

Updated on:
09 Nov 2018 08:13 pm
Published on:
09 Nov 2018 08:13 pm
Also Read
View All
कर्नाटक में शिक्षकों को बड़ा सम्मान, डॉक्टर-इंजीनियर की तरह नाम के आगे लगा सकेंगे प्रीफिक्स, CM शिवकुमार ने किया ऐलान

Bengaluru Crime: कर्ज नहीं चुकाने पर महिला को किया किडनैप, निर्वस्त्र कर बनाया वीडियो; 4 आरोपी गिरफ्तार

ड्यूटी पर तैनात महिला PSI को थप्पड़ मारने के मामले में BJP विधायक की बेटी को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

कर्नाटक की जेल में VIP सुविधाएं, महिला मित्र से मुलाकात और ‘रेट लिस्ट’ के खुलासे के बाद जेल अधीक्षक का तबादला

Islam Statement Controversy: इस्लाम को बताया ‘सबसे महान धर्म’, विवाद बढ़ा तो कर्नाटक के मंत्री बोले- मैंने किसी धर्म को छोटा नहीं कहा