बैंगलोर

विकास केवल मंच पर खड़े रहने से नहीं होता

तेयुप विजयनगर के अध्यक्ष दिनेश मरोठी ने संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी दी।
less than 1 minute read
jaini
विकास केवल मंच पर खड़े रहने से नहीं होता

बेंगलूरु. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में साध्वी मधुस्मिता के सान्निध्य में कॉन्फिडेंट पब्लिक स्पीकिंग (सीपीएस) कार्यशाला का दीक्षांत समारोह हुआ।

साध्वी ने कहा कि विकास केवल मंच पर खड़े रहने से नहीं होता है। इसके लिए विशेष प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। विनय बैद, नमिता दुगड़ एवं अनीता गांधी ने विचार व्यक्त किए।

तेयुप विजयनगर के अध्यक्ष दिनेश मरोठी ने संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी दी। अरविंद मांडोत, शैफाली जैन, किरण बोराणा, कमलेश चौपड़ा, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राजेश चावत, संजय बैद, अभिषेक कावडिय़ा, खुशबू मरोठी, किरण बोराणा, विमल मांडोत, संयोजक अरविंद दक, अनिल भरसरिया उपस्थित थे।

आभार परिषद मंत्री महावीर टेबा ने जताया व संचालन सहमत्री श्रेयांस गोलेछा ने किया।

---

आऊवा जैन का दीपावली स्नेह मिलन
बेंगलूरु. जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक संघ के तत्वावधान में रविवार को आऊवा जैन का दीपावली स्नेह मिलन समारोह एक निजी रिसॉर्टमें हुआ। भीड़ भंजन पाŸवनाथ मूर्ति पूजक संघ ट्रस्ट की ओर से आयोजित समारोह में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। संघ के अध्यक्ष सोहनराज वेदमूथा ने स्वागत किया। संघ के सचिव मदनलाल पोरवाल ने आभार जताया।

Published on:
19 Nov 2018 05:38 pm