बैंगलोर

निर्दिष्ट कक्षा में पहुंचा जीसैट-29

तीसरा मैनुवर सफल, 207 सेकेंड हुई लैम फायरिंग

less than 1 minute read
GSAT29
निर्दिष्ट कक्षा में पहुंचा जीसैट-29

इसरो के सूत्रों के मुताबिक इस संक्षिप्त प्रक्रिया के बाद उपग्रह निर्दिष्ट कक्षा में चला गया

बेंगलूरु. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने उपग्रह जीसैट-29 को ऑपरेशनल कक्षा में पहुंचा दिया है। इसके लिए शनिवार को सुबह करीब 9.57 बजे 207 सेकेंड तक यान में मौजूद तरल एपोगी मोटर (एलएएम) फायर किया गया।

इसरो के सूत्रों के मुताबिक इस संक्षिप्त प्रक्रिया के बाद उपग्रह निर्दिष्ट कक्षा में चला गया। तमाम प्रक्रियाएं इसरो के हासन स्थित मास्टर कंट्रोल फैसिलिटी (एमसीएफ) से पूरी की गईं।

इससे पहले दो बार उपग्रह को कक्षा में उठाने के लिए लैम फायरिंग की गई। पहली बार लगभग 1.22 मिनट और दूसरी बार लगभग 1.23 मिनट लैम फायर किया गया था।

अब जल्द ही उपग्रह को ऑपरेशनल कर दिया जाएगा। इसरो ने पिछले 14 नवम्बर को अपने पांचवी पीढ़ी के भारी रॉकेट जीएसएलवी मार्क-3 से इसका प्रक्षेपण कर पृथ्वी की भू-स्थैतिक अंतरण कक्षा (जीटीओ) में पहुंचाया था जहां से उपग्रह को भू-स्थैतिक कक्षा में पहुंचा दिया गया है।

Published on:
18 Nov 2018 04:28 pm