बैंगलोर

निष्क्रिय हो गई है गठबंधन सरकार

सांसद प्रहलाद जोशी ने कहा है कि राज्य की गठबंधन सरकार निष्क्रिय हो गई है। जोशी शुक्रवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

2 min read
Oct 06, 2018
निष्क्रिय हो गई है गठबंधन सरकार

हुब्बल्ली. सांसद प्रहलाद जोशी ने कहा है कि राज्य की गठबंधन सरकार निष्क्रिय हो गई है। जोशी शुक्रवार को हुब्बल्ली में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य में विकास कार्य ठप पड़े हैं। हमारे जिले के लिए एक भी पैसा अब तक जारी नहीं हुआ है।

मूंग फसल खरीद करने में किसानों से अन्याय कर रही राज्य सरकार इस विषय को लेकर केन्द्र सरकार पर आरोप लगा रही है। केन्द्र सरकार की ओर से फसल बीमा राशि जारी होने के बावजूद राज्य सरकार नहीं दे रही है। राज्य में लोगों का भडक़ना ही बाकी है। जोशी ने कहा कि देश में तीसरे मोर्चे का नेतृत्व करने वाला कोई नहीं है। राहुल गांधी को कोई भी नेता मानने के लिए तैयार नहीं है। राहुल गांधी झूठे बयान देकर लोकतंत्र को क्षति पहुंचा रहे हैं।

एसडीएम कॉलेज को चैम्पियनशिप पुरस्कार
धारवाड़. शहर के कर्नाटक विश्वविद्यालय में आयोजित आंतरिक क्षेत्र युवजन उत्सव में चौथे क्षेत्र होन्नावर एस.डी.एम. कॉलेज को चैंपियनशिप पुरस्कार से नवाजा गया। प्रथम क्षेत्र धारवाड़ जे.एस.एस. कॉलेज को रनर्सअप पुरस्कार से नवाजा गया। कर्नाटक कला महाविद्यालय के वीराज के. समूह को नाटक से संबंधित रंगदीप्ती पुरस्कार से नवाजा गया। गुरुवार शाम कर्नाटक विश्वविद्यालय के गांधी भवन में युवजन उत्सव का समापन समारोह आयोजित किया गया।

प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित कर्नाटक राज्य कानून विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ईश्वरभट्ट ने पुरस्कार प्रदान करने के उपरांत विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं मे हार-जीत मायने नहीं रखती बल्कि विद्यार्थियों में प्रतियोगी मनोवृत्ति होनी चाहिए। गांधी जी १५०वीं जयंती के उपलक्ष्य में हम सभी को उनके विचारधारा को समझना चाहिए। अध्यक्षता कर्नाटक विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. प्रमोद गायी ने की। उन्होंने कहा कि युवाओं को पाठ्येत्तर गतिविधियों में ढल जाना चाहिए। उन्होंने पुरस्कार पाने वाली सभी टीमों को बधाई दी।

उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई कि तिरुपति में आयोजित होने वाले दक्षिण अंचल युवजन उत्सव में कर्नाटक विश्वविद्यालय को अधिक से अधिक पुरस्कार प्राप्त हो। कुल सचिव डॉ. के.एस. होसमनी ने विचार व्यक्त की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष प्रो. शिवकुमार के., सांस्कृतिक विभाग की उपाध्यक्ष शारदा भट्ट उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी प्रतिनिधी नीतिश डंबल ने किया। अतिथियों का स्वागत यशोदा धूलन्नवर ने किया। अतिथियों का परिचय करुणा अमृस्कर ने कराया। अंत में जिमखाना के अध्यक्ष प्रो. के. शिवकुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Published on:
06 Oct 2018 11:08 pm
Also Read
View All