बैंगलोर

हेमचंद्र सागर और रमेश जद (ध) में शामिल

दूसरे दलों के असंतुष्टों पर पार्टी की नजर
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 5:42 PM IST
JDS

बेंगलूरु. कांग्रेस व भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज राज्य के कई नेताओं ने अब जनता दल (ध) के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू किया है। शहर के सीवी रमन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व महापौर पी.रमेश, पूर्व विधायक एम.जी. मुले, भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर चिकपेट क्षेत्र के हेेमचंद्र सागर, राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र के रामचंद्र मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में जनता दल (ध) में शामिल हो गए। राजाजी नगर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने पर पूर्व उपमहापौर पुट्टराजू ने भी जद (ध) का दामन थामने का फैसला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि हैदराबाद-कर्नाटक तथा उत्तर कर्नाटक के कई कांग्रेस तथा भाजपा के नेता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। धीरे-धीरे राज्य में बीदर जिले से लेकर चामराज नगर तक जद (ध) के पक्ष में लहर चल रही है। प्रदेश अध्यक्ष कुमारस्वामी की रैलियों में उमड़ रही भीड़ राज्य में सत्ता परिवर्तन का प्रतीक है। जनता दल (ध) १२६ उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

---------------

सीएम से मिलने के बावजूद तिप्पेस्वामी मायूस
मैसूर. चित्रदुर्गा जिले के मोलकालमूरु विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज विधायक तिप्पेस्वामी ने बड़े अरमानों के साथ यहां मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या से मिले लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। मुख्यमंत्री ने तिप्पेस्वामी को साफ कह दिया कि पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी और टिकट बदलना अब संभव नहीं है। मुख्यमंत्री के जवाब से तिप्पेस्वामी की कांग्रेस से टिकट लेने के प्रयास पर पानी फिर गया। भाजपा ने मोलकालमूरु से सांसद श्रीरामुलु को चुनाव लडऩे के निर्देश दिए थे। जब श्रीरामुलु इस क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे तो तिप्पेस्वामी के आक्रोशित समर्थकों ने श्रीरामुलु के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन करते हुए उनके (श्रीरामुलु) के काफिले पर पत्थर बरसाए थे।

Published on: