बैंगलोर

अनैतिक संबंधों के कारण प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या

महिला व प्रेमी गिरफ्तार
less than 1 minute read
murder_1.jpg
younger brother killed sister lover in jabalpur

मंड्या. शहर के समीप आनकेरे गांव में अनैतिक संबंध के कारण पत्नी व उसके साथी ने मिलकर पति की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आनेकेरे गांव निवासी प्रदीप (32) ने तीन साल पहले शिल्पा से विवाह किया था। दम्पती के 11 महीने का एक बच्चा है। शिल्पा के करीब पांच माह से केआरनगर निवासी महादेव नायक से अनैतिक संबंध बन गए। प्रदीप काम पर जाता तो शिल्पा व महादेव नायक दोनों बाहर घूमने जाने लगे। प्रदीप को इस बात का पता चलने पर कई बार शिल्पा को समझाने की कोशिश की।

बाद में दोनों के बीच झगड़े होने लगे। शिल्पा ने पति के खाने में नींद गोली मिलाकर बेहोश करने के बाद फोन कर महादेव नायक को बुलाकर तकिया से गला दबाकर हत्या कर दी।

सुबह शिल्पा प्रदीप के आत्महत्या करने का नाटक करने लगी। परिजनों को पता चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव की जांच की तो गले पर खरोंच के निशान दिखाई दिए। पुलिस ने शिल्पा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज खोल दिया। मंड्या पश्चिमी ग्रामीण थाना पुलिस ने शिल्पा व महादेव नायक को गिरफ्तार किया है।

Published on:
05 Dec 2020 07:19 pm
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक