बैंगलोर

यात्रियों से अधिक किराया वसूला तो खैर नहीं

परिवहन विभाग ने दी चेतावनी, जब्त होगी बस

less than 1 minute read
यात्रियों से अधिक किराया वसूला तो खैर नहीं

बेंगलूरु. परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि त्यौहार की भीड़ के कारण किसी भी टूूरिस्ट या निजी बस में यात्री से ज्यादा किराया वसूला गया तो बस का परमिट निरस्त कर बस जब्त कर ली जाएगी।

परिवहन विभाग ने एक बयान में कहा है कि विभाग ने जांच दस्ते बनाए हैं। ये दस्ते किसी भी मार्ग पर बस को रुकवाकर जांच करेंगे और यात्री से किराए के संबंध में पूछताछ करेंगे।

ये भी पढ़ें

video : देखो आई दिवाली : बाजारों में लाई रोशनी…लोगों में जबरदस्त उत्साह

यदि किसी भी यात्री ने अधिक किराया लेने की शिकायत की तो बस मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और बस का परमिट निरस्त किया जाएगा।

यहां तक कि बस को तत्काल जब्त भी किया जाएगा। यह व्यवस्था विभाग ने पूरे प्रदेश में लागू की है। सभी अधिकारियों को जांच के लिए अलर्ट कर दिया गया है।

केएसआरटीसी ने चलाई नई बस
बेंगलूरु. केएसआरटीसी ने यात्रियों की सुविधा के लिए चिक्कामारनहल्ली (देवसंद्र) से काम्मकनदुर्गा के बीच नई एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की है।

ये बस चिक्कामारनहल्ली से सुबह 06.30 बजे चल कर दोपहर दो बजे काम्मकनदुर्गा और शाम 05.35 बजे बेंगलूरु पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

‘बगैर लाइसेंस पटाखे बेचे तो होगी कार्रवाई’

Published on:
03 Nov 2018 08:25 pm
Also Read
View All