4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उदयपुर
video : देखो आई दिवाली : बाजारों में लाई रोशनी…लोगों में जबरदस्त उत्साह
Play video

video : देखो आई दिवाली : बाजारों में लाई रोशनी…लोगों में जबरदस्त उत्साह

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

प्रमोद सोनी/उदयपुर . रोशनी पर्व दीपावली को लेकर शहर के प्रमुख बाजारों के साथ ही उपनगरीय क्षेत्र के बाजारों एवं प्रतिष्ठानों की सजावट का काम जोरों की है। इस बार सजावट एवं गृह सज्जा सामग्री में कई आकर्षक आइटम आए हैं जिनकी खरीदारी से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। दीपावली को लेकर शहर के बाजारों में रौनक दिखाई देने लगी है। व्यापारी दीपावली सीजन में विभिन्न उत्पादों पर विशेष छूट एवं स्कीम के लुभावने ऑफर भी दे रहे हैं। शहर के अलग-अलग व्यापार संघ ने अपने स्तर पर सजावट शुरू कर दी है। सभी बाजार संघ सजावट प्रतिस्पर्धा को लेकर उत्साहित हैं। बड़ा बाजार, घंटाघर, भट्टियानी चौहटा, विश्वविद्यालय मार्ग के साथ उपनगरीय क्षेत्र हिरणमगरी सेक्टर चार व पांच के बाजारों में सजावट की गई है। मोहल्लों एवं गलियों में भी दुकानों एवं प्रतिष्ठानों पर भी सजावट का काम जोरों पर है। स्कूलों में अवकाश के चलते बच्चे, युवा तक रोशनी पर्व की तैयारी में जुटे हैं। नए कपड़े खरीदने के साथ ही सजावटी सामग्री खरीदने को भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं भी घरों में सफाई के बाद अब खरीदारी में जुट गई हैं।

 

 

READ MORE : वैलोर मॉडल गंदगी हटाने के साथ निकायों देता कमाई…श्रीनिवासन ने कई टिप्स रखते हुए बताया पूरा मॉडल

 

 

 

भीतरी शहर के मालदास स्ट्रीट मार्केट में पांच दिवसीय दीपावली पर्व को लेकर विशेष सजावट की है। शनिवार शाम को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, चेम्बर अध्यक्ष पारस सिंघवी आदि स्विच ऑन कर रोशनी व्यवस्था का शुभारम्भ करेंगे। मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्थान के सचिव संजय चपलोत ने बताया कि शनिवार से हर दुकानदार सभी प्रकार के कपड़ों पर 10 से 20 प्रतिशत तक डिस्काउंट देगा।