
‘बगैर लाइसेंस पटाखे बेचे तो होगी कार्रवाई’
-श्रीकरणपुर में डीएसपी ने ली बैठक
- आमजन से सहयोग का आह्वान
श्रीकरणपुर.
दिवाली के मद्देनजर पुलिस उप अधीक्षक मोहम्मद अयूब ने शनिवार शाम पुलिस थाना में बैठक ली। इसमें विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यावसायिक संगठनों के पदाधिकारी व अन्य नागरिक शामिल हुए। डीएसपी ने त्योहार के मौके पर सुचारू यातायात, आगजनी को रोकने के उपाय व कस्बे की अन्य कई समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग बहुत जरूरी है।
कोई नशा बेचे तो दें सूचना
डीएसपी ने कहा कि दिवाली भारतीय संस्कृति का प्रमुख त्योहार है। सुरक्षा व सौहार्द के मद्देनजर कई चीजों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशीली गोलियों की बिक्री, तेज गति से बाइक चलाकर पटाखे छोडऩे या अन्य किसी तरीके से हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना देने की बात कही।
मौके पर नितिन गोयल, नरेश गोयल, प्रिंस चुघ आदि दुकानदारों ने बगैर लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों की समस्या रखी। उनका कहना था कि शहर में 31 दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए गए हैं। लेकिन कई दुकानदार अभी ही अवैध तरीके से पटाखे बेचने लगे हैं। इस पर डीएसपी ने कहा कि बिना लाइसेंस पटाखे बेचने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
इस संबंध में उन्होंने हैड कांस्टेबल सुंदर लाल को मौके पर निर्देश भी दिए। पूर्व पार्षद दर्शनलाल अरोड़ा ने यातायात व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की। डीएसपी ने फल सब्जी विक्रेता रेहड़ी यूनियन के प्रधान मोहन कल्याणा को यातायात व लोगों के आवागमन व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रेहडिय़ों तय स्थान पर ही खड़ी करने के निर्देश दिए।
बैठक में सुभाष बवेजा, मुनीश शर्मा, मानव सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ.हजारीलाल मुटनेजा, गोशाला पदाधिकारी डॉ.बीएल पटेल, भगवानदास मेघवाल, वेदप्रकाश चुघ, लेखराज सूर्यवंशी, जसकरणसिंह बराड़, राजकुमार नागपाल व अशोक सिंगला आदि ने कस्बे की अन्य समस्याएं रखी। डीएसपी ने इनके निराकरण का भरोसा दिलाया।
Published on:
03 Nov 2018 08:18 pm
बड़ी खबरें
View Allश्री गंगानगर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
