6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर में फिर मौसम का यू-टर्न, कहीं झमाझम बारिश, कहीं गिरे ओले, किसानों की बढ़ाई धड़कनें

Sri Ganganagar weather update : श्रीगंगानगर जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली और सोमवार को दिनभर के बाद शाम होते-होते बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम करीब छह से सात बजे के बीच कई इलाकों में तेज बरसात हुई, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

2 min read
Google source verification
श्रीगंगानगर में फिर मौसम का यू-टर्न

फोटो पत्रिका

श्रीगंगानगर जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट ली और सोमवार को दिनभर के बाद शाम होते-होते बारिश का दौर शुरू हो गया। शाम करीब छह से सात बजे के बीच कई इलाकों में तेज बरसात हुई, वहीं कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी दर्ज की गई।

अचानक बदले मौसम ने जहां आमजन को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। जिला मुख्यालय पर दोपहर करीब तीन बजे हल्की बरसात शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई, लेकिन शाम साढ़े छह बजे के बाद बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शाम को हुई बरसात की वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया। मौसम खराब होने का असर बिजली सप्लाई पर पड़ा, बार बार लाइट गुल होने से लोगों को परेशानी हुई।

यहां पड़े ओले

शहर से सटे महियांवाली गांव और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार शाम करीब छह बजे अचानक मौसम बदला और ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवा और गिरते ओलों ने कुछ देर के लिए लोगों को घरों में सिमटने पर मजबूर कर दिया। वहीं लाधूवाला गांव में हल्की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं के चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

इसी तरह मिर्जेवाला क्षेत्र में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। अचानक आई इस बारिश से तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। दिनभर की गर्मी के बाद आई इस बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई।

वहीं सादुलशहर क्षेत्र में कई जगह तेज बरसात हुई। सूरतगढ़ क्षेत्र में बारिश होने से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है। खासकर कटाई के करीब पहुंची फसलों के लिए यह बारिश नुकसानदायक साबित हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है।

एसडीएम ने ओलावृष्टि प्रभावित फसलों का किया दौरा

अबोहर. हालिया बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेने एसडीएम रविंद्र सिंह अरोड़ा ने गांव ढाणी करनैल व ढाणी डंडे वाली का दौरा किया। उनके साथ आप नेता अरुण नारंग सहित अन्य मौजूद रहे। दौरे में किसानों की पकी फसलें बर्बाद व दाना खराब होने की स्थिति सामने आई। एसडीएम ने मौके पर ही अधिकारियों को दो दिन में विशेष गिरदावरी कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए, ताकि प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अधिकारी नहीं पहुंचते हैं तो किसान सीधे पटवारी या एसडीएम कार्यालय में सूचना दे सकते हैं।