7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसआई भर्ती च्टफज् जीके ने बिगाड़ा गणित

श्रीगंगानगर.सख्त सुरक्षा व्यवस्था और नकल पर पूरी तरह लगाम के बीच आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों का उत्साह कुछ फीका नजर आया। जिले में दोनों पारियों में औसतन 64 प्रतिशत ही उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के दूसरे दिन भी यही रुझान बना रहा।जिले में प्रति पारी 9771 अभ्यर्थियों के मुकाबले पहली […]

2 min read
Google source verification

श्रीगंगानगर.सख्त सुरक्षा व्यवस्था और नकल पर पूरी तरह लगाम के बीच आयोजित एसआई भर्ती परीक्षा में इस बार अभ्यर्थियों का उत्साह कुछ फीका नजर आया। जिले में दोनों पारियों में औसतन 64 प्रतिशत ही उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के दूसरे दिन भी यही रुझान बना रहा।जिले में प्रति पारी 9771 अभ्यर्थियों के मुकाबले पहली पारी में 6324 और दूसरी पारी में 6319 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। सामान्य ज्ञान (जीके) का पेपर अपेक्षाकृत कठिन रहा, जिसने अभ्यर्थियों के लिए चुनौती बढ़ा दी। प्रदेश स्तर पर 1015 पदों के लिए 1174 केंद्रों पर परीक्षा हुई, जिसमें करीब 7.70 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिले में चार पारियों के लिए 19542 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे।

कड़ी जांच के बाद ही मिला प्रवेश

परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सख्त सुरक्षा जांच की गई। मेटल डिटेक्टर व मैनुअल चेकिंग के साथ हर अभ्यर्थी की बारीकी से तलाशी ली गई। महिला अभ्यर्थियों से नाक की बाली तक उतरवाई गई।

केंद्रों के बाहर भीड़, यातायात प्रभावित

परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के कई इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। अभ्यर्थियों और अभिभावकों की आवाजाही से सडक़ों पर दबाव बढ़ा, जिससे कुछ समय के लिए जाम जैसे हालात भी बने। मुख्य बस स्टैंड पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।

फैक्ट फाइल

  • प्रति पारी अभ्यर्थी: 9771
  • पहली पारी उपस्थिति: 6324
  • दूसरी पारी उपस्थिति: 6319
  • पहली पारी अनुपस्थिति: 3447
  • दूसरी पारी अनुपस्थिति: 3452

निरंतर तैयारी वालों का होगा चयन

पहली पारी में हिन्दी का पेपर पाठ्यक्रम के अनुसार सामान्य स्तर का रहा। जबकि जीके का पेपर कठिन था, जिसमें गहराई वाले प्रश्न पूछे गए। गंभीर और निरंतर तैयारी वाले अभ्यर्थियों को इसका लाभ मिलेगा।

भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक,परीक्षा प्रकोष्ठ

अनियमितता सामने नहीं आई

एसआई भर्ती परीक्षा-2025 जिले में शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई है। 7 उपसमन्वयक, 40 पर्यवेक्षक और 4 उडऩदस्ते तैनात किए गए। दोनों दिन किसी प्रकार की अनियमितता सामने नहीं आई।

रीना छींपा, एडीएम व नोडल अधिकारी