बैंगलोर

नकारात्मक चीजों को अनदेखा करें-साध्वी भव्यगुणाश्री

धर्मसभा का आयोजन
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Sep 2022, 7:40 AM IST
नकारात्मक चीजों को अनदेखा करें-साध्वी भव्यगुणाश्री
नकारात्मक चीजों को अनदेखा करें-साध्वी भव्यगुणाश्री

बेंगलूरु. चिंतामणि पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर चेरिटेबल ट्रस्ट महालक्ष्मी लेआउट जैन संघ में विराजित साध्वी भव्यगुणाश्री ने कहा कि उत्साह मनुष्य की कर्मशीलता का पैमाना है। उत्साह से बढक़र कोई दूसरा बल नहीं है, उत्साही मनुष्य के लिए संसार में कोई भी वस्तु दुर्लभ नहीं है। विश्व इतिहास में प्रत्येक महान और महत्वपूर्ण आंदोलन उत्साह द्वारा ही सफल हो पाया है। लक्ष्य हर कोई बनाता हैं, पर पाता वही है और वही हवाओं का रुख बदलने में कामयाब होता है, जिनके जीवन उत्साह से भरा होता है। उन्होंने कहा कि नजर लक्ष्य पर थी, गिरे और संभलते रहे। हवाओं ने पूरा जोर लगा दिया,फिर भी चिराग जलते रहे। नकारात्मक चीजों को अनदेखा करें। ऐसा न हो कि चन्द लम्हे का गुस्सा,नकारात्मकता आपसे आपके सारे दिन की ताजगी और खूबसूरती छीनकर ले जाए। साध्वी शीतलगुणाश्री ने कहा कि उत्तम से उत्तम सद्गुणों का संग्रह ही सच्ची कमाई है। संसार का प्रत्येक प्राणी किसी न किसी सद्गुण से संपन्न है, परन्तु आत्म गौरव का गुण मनुष्यों के लिए प्रभु की सबसे बड़ी देन है। इस गुण से विभूषित प्रत्येक प्राणी को संसार के समस्त जीवों को अपनी आत्मा की भांति ही देखना चाहिए। सदैव उसकी ऐसी धारणा रहे कि उसके मन, वचन एवं कर्म किसी से भी जगत के किसी जीव को कष्ट न हो।नरेश बंबोरी ने बताया कि केतु ग्रह अनुष्ठान में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ लिया। गुरुवार को उवसग्गहरं अभिषेक का लाभ रेखा अनूप कुमार भंडारी परिवार ने लिया है।

Updated on:
15 Sep 2022, 7:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया