बैंगलोर

कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के त्रि-जंक्शन क्षेत्रों में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया

कर्नाटक के नक्सल विरोधी बल ने तमिलनाडु के विशेष कार्य बल और केरल के विशेष अभियान समूह के साथ चामराजनगर, केरल के वायनाड और तमिलनाडु में नीलगिरी के त्रि-जंक्शन क्षेत्रों में 7 से 9 अप्रैल के बीच संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।
less than 1 minute read
operation-safe-forest

बेंगलूरु. कर्नाटक के नक्सल विरोधी बल ने तमिलनाडु के विशेष कार्य बल और केरल के विशेष अभियान समूह के साथ चामराजनगर, केरल के वायनाड और तमिलनाडु में नीलगिरी के त्रि-जंक्शन क्षेत्रों में 7 से 9 अप्रैल के बीच संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

संयुक्त अभियान तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक शंकर जीवाल के निर्देश पर कोडनाम ‘ऑपरेशन सेफ फॉरेस्ट’ के तहत चलाया गया।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बारिश और जंगली जानवरों की मौजूदगी सहित प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बावजूद, अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया। इस दौरान निगरानी बढ़ा दी गई और क्षेत्र में माओवादियों की आवाजाही पर नजऱ रखी गई। आगे की कार्रवाई के लिए अभियान के दौरान प्रासंगिक खुफिया जानकारी जुटाई गई।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तलाशी अभियान के दौरान क्षेत्र में वामपंथी कैडरों की कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी गई। पुलिस ने कहा कि तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के सीमावर्ती क्षेत्रों पर तमिलनाडु विशेष कार्य बल पुलिस द्वारा निगरानी जारी है।

Published on:
10 Apr 2025 10:52 pm
Also Read
View All
NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक

‘DK-DK’ का नारा सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भड़के मल्लिकार्जुन खरगे, बोले- ‘तुम बेकार लोग हो, कार्रवाई करूंगा’

Karnataka Politics: चार विधायकों के क्रॉस वोटिंग मामले में धर्मस्थल पर विधायक दल की बैठक बुलाएगी BJP, प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत