बैंगलोर

केआईए पर अगले महीने खुलेगा ‘कलालोक’ स्टोर : पाटिल

कर्नाटक में 40 से अधिक भौगोलिक संकेतक (जीआइ) प्राप्त उत्पाद हैं। ये सभी उत्पाद स्टोर में उपलब्ध होंगे।

less than 1 minute read
Oct 29, 2025

कर्नाटक की गौरवपूर्ण उत्पादों को प्रदर्शित और बिक्री के लिए तैयार किया गया अत्याधुनिक ‘कलालोक’ स्टोर अगले महीने के दूसरे सप्ताह में खुलेगा। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या इस स्टोर का उद्घाटन करेंगे।

उद्योग मंत्री एम.बी. पाटिल ने मंगलवार को कहा कि यह स्टोर मुख्य रूप से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए बनाया गया है। कर्नाटक में 40 से अधिक भौगोलिक संकेतक (जीआइ) प्राप्त उत्पाद हैं। ये सभी उत्पाद स्टोर में उपलब्ध होंगे। सरकार का उद्देश्य कर्नाटक के विशिष्ट उत्पादों की ब्रांडिंग को मजबूत करना है। इसी क्रम में ग्राहकों के लिए विशेष उपहार बॉक्स और अन्य गौरव उत्पाद पेश किए जाएंगे। कलालोक ब्रांड को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रसिद्ध हस्तियों को इससे जोड़ा जाएगा।

Published on:
29 Oct 2025 07:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर