बैंगलोर

कर्नाटक विधान परिषद उपचुनाव : भाजपा ने किशोर कुमार को मैदान में उतारा

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने किशोर कुमार बोत्यादी उर्फ किशोर कुमार पुत्तूर को पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया। दक्षिण कन्नड़ जिला भाजपा के महासचिव किशोर कुमार सविता समाज से आते हैं। वे पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

less than 1 minute read

बेंगलूरु. मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने विधान परिषद की दक्षिण कन्नड़-उडुपी स्थानीय प्राधिकरण निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी। कोटा श्रीनिवास पुजारी के उडुपी-चिकमगलूरु लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद रिक्त हुई इस सीट के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा।

मंगलवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने किशोर कुमार बोत्यादी उर्फ किशोर कुमार पुत्तूर को पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया। दक्षिण कन्नड़ जिला भाजपा के महासचिव किशोर कुमार सविता समाज से आते हैं। वे पहले भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

इस सीट के लिए पार्टी के कई नेता टिकट की तलाश में थे, जिनमें पूर्व सांसद नलिन कुमार कटील, पूर्व मंत्री प्रमोद मध्वराज और दक्षिण कन्नड़ भाजपा अध्यक्ष सतीश कुम्पाला जैसे नामी नाम उम्मीदवारों में शामिल थे।

उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर है और मतदान 21 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

Published on:
01 Oct 2024 11:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर