बैंगलोर

कीर्तना पांडियन का सम्मान

भगवान महावीर जैन कॉलेज की ओर से रूस में आयोजित अंडर 16 महिला स्नूकर चैम्पियनशिप में विजेता बनने पर कीर्तना पांडियन को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया।

2 min read
Oct 11, 2018
कीर्तना पांडियन का सम्मान

केजीएफ. भगवान महावीर जैन कॉलेज की ओर से रूस में आयोजित अंडर 16 महिला स्नूकर चैम्पियनशिप में विजेता बनने पर कीर्तना पांडियन को कॉलेज की ओर से सम्मानित किया गया। कॉलेज प्रबंधन की ओर से महेन्द्र कुमार मुणोत ने पांडियन को 50 हजार का चेक एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।कर्म के संबंध में है आत्मा
मैसूरु. सुमतिनाथ जैन संघ महावीर भवन में आयोजित धर्मसभा में आचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने कहा कि अनादिकाल से अपनी आत्मा कर्म के संबंध में है। अपनी आत्मा निरंतर सात या आठ कर्मों का बंध करती है। इसके साथ प्रति समय आठों कर्म उदय में भी है।


प्रति समय कर्मोदय से क्षीण होने वाले कर्म अल्प संख्या में हैं और बंध अधिक संख्या में हो रहा है। इस कारण अपनी आत्मा पर कर्म का मल अत्यधिक चढ़ा हुआ है। कोई तालाब पानी से भरा हुआ हो उसमें नए पानी के आगमन के द्वार बंद कर दिए गए हों तो उस तालाब का पानी वैशाख और ज्येष्ठ मास की भयंकर गर्मी से भाप बनकर उडऩे लगता है और धीरे-धीरे वह तालाब सूख जाता है। बस, उसी प्रकार अपनी आत्मा में कर्मों का आगमन होता है। संवर द्वारा कर्म के आगमन के द्वारों को बंद कर दिया है और निर्जरा द्वारा आत्मा में पड़े कर्मों को जलाकर खत्म कर दिया जाता है।

पैंसठिया जाप अनुष्ठान का आयोजन
बेंगलूरु. वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, हनुमंतनगर में साध्वी सुमित्रा, साध्वी सुप्रिया की निश्रा में नौ दिनों तक चलने वाले पैंसठिया जाप अनुष्ठान का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रारंभ में पेंसठिया यंत्र जाप कलश अनुष्ठान की स्थापना मंत्रोच्चार से की गई।


साध्वी सुप्रिया ने कहा कि यह मंत्र आधि, व्याधि, उपाधि को मिटाता हे। इससे स्मरण शक्ति बुद्धि में निर्मलता, पारिवारिक समस्याओं का समाधान एवं सभी प्रकार के दुखों से मुक्ति मिलती है। साध्वी सुमित्रा ने जाप साधना का सस्वर उच्चारण करवाया। साध्वी सुदीप्ति व सुविधि ने भजन पेश किए। इस अवसर पर श्राविका सुबादेवी कटारिया के ९ उपवास की तपस्या के उपलक्ष्य में उनका बहुमान किया गया। संचालन अशोक कुमार गादिया ने किया। स्वागत हुक्मीचंद कांकरिया व महावीरचंद धारीवाल ने किया।

Published on:
11 Oct 2018 01:54 am
Also Read
View All