बैंगलोर

केपीएन नीलामी : सबसे महंगे बिके अभिमन्यु मिथुन

रॉबिन उथप्पा और अमित वर्मा को भी मिली अच्छी कीमत
2 min read
• •
Updated: 22 Jul 2018, 8:31 PM IST
KPL
केपीएन नीलामी : सबसे महंगे बिके अभिमन्यु मिथुन

बेंगलूरु. तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन कर्नाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के सातवें संस्करण में सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। यहां शनिवार को लगी खिलाडिय़ों की बोली में अभिमन्यु मिथुन को शिवमोग्गा लायंस ने 8 .30 लाख रुपए की सफल बोली लगाकर अपने टीम में शामिल किया। यह केपीएल में किसी खिलाड़ी को मिलने वाली अब तक की सबसे अधिक धन राशि है।

उनके अलावा रॉबिन उथप्पा दूसरे महंगे खिलाड़ी साबित हुए जिन्हें बेंगलूरु ब्लास्टर्स ने 7.90 लाख रुपए में खरीदा। उथप्पा केएससीए से अलग हो चुके हैं और अब केरल के लिए खेलते हैं लेकिन केपीएल में नियमित रूप से खेलते रहे हैं और इस बार भी उनका नाम नीलाम होने वाले खिलाडिय़ों की सूची में रखा गया। उथप्पा के बाद अमित वर्मा तीसरे महंगे खिलाड़ी बने जिनके लिए मैसूरु वारियर्स ने 7.6 0 लाख रुपए की सफल बोली लगाई। खिलाडिय़ों की बोली में युवा और अनुभवी खिलाडिय़ों पर फ्रेंचाइजी ने काफी जोर दिया।

अनुभवी खिलाड़ी केबी पवन को 4.55 लाख रुपए में बेंगलूरु ब्लास्टर्स ने अपने नाम किया। उनके अलावा अन्य प्रमुख खिलाडिय़ों में अर्जुन होयसला 3.10 लाख रुपए में मैसूरु वारियर्स, सुनील एन.राजू 3.50 लाख रुपए में बीजापुर बुल्स, केपी अपण्णा 3.8 5 लाख रुपए में बीजापुर बुल्स, अबरार काजी 3.50 लाख रुपए में बल्लारी टस्कर्स, शुभांग हेगड़े 3.05 लाख रुपए में बेलगावी पैंथर्स, वाई.स्वप्निल 3.50 लाख रुपए में बल्लारी टस्कर्स, एम.क्रांति कुमार 3.50 लाख रुपए में हुब्बल्ली टाइगर्स के हुए।

पूल-बी में रखे गए जोनाथन आर. और निदिश एम. ने पांच लाख का बैरियर तोड़ते हुए महंगे खिलाड़ी बने। मध्यक्रम के बल्लेबाज निदिश के लिए बेलगावी पैंथर्स ने 5.8 5 लाख रुपए की बोली लगाई। निदिश के लिए शिवमोग्गा लायंस, बल्लारी, टस्कर्स और हुब्बल्ली टाइगर्स ने प्रतिस्पद्र्धी बोली लगाई लेकिन अंतत: वे बेलगावी के हुए। वहीं आक्रामक बल्लेबाज जोनाथन को शिवमोग्गा लायंस ने 5.45 लाख रुपए में खरीदा।

पूल-ए में रखे गए सलामी बल्लेबाज मोहम्मद ताहा को भी 5 लाख रुपए मिले। उन्हें हुब्बल्ली टाइगर्स ने खरीदा। वहीं मध्यम गति के तेज गेंदबाज टी.प्रदीप 6 .50 लाख रुपए में बल्लारी टस्कर्स और एचएस शरद 4.3 लाख रुपए बेलगावी पैंथर्स के लिए नीलाम हुए। नीलामी के लिए सभी फ्रेंचाइजी के पास 30 लाख रुपए की सीमित राशि थी। इसमें उन्हें कम से कम 15 और अधिक से अधिक 18 खिलाडिय़ों को खरीदना था।

राज्य के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल और करुण नायर इस समय भारतीय टीम के साथ है इसलिए वे केपीएल खेलने वाले खिलाडिय़ों की सूची से बाहर रहे। वहीं मयंक अग्रवाल, के.गौतम, श्रेयस गोपाल और प्रसिद्ध कृष्णा के इंडिया ए टीम या दिलीप ट्रॉफी में खेलने की संभावना है। इसको लेकर फ्रेंचाइजी शुरू में उन्हें खरीदने का जोखिम नहीं उठाए।

अंत में उनका नाम न्यूनतम मूल्य के साथ बोली में शामिल हुआ और हुब्बली टाइगर्स ने मयंक अग्रवाल को 25 हजार व बेंगलूरु ब्लास्टर्स ने प्रसिद्ध कृष्णा को 30 हजार में खरीद लिया। के.गौतम को भी मैसूरु वारियर्स ने 25 हजार रुपए में अपनी टीम में शामिल कर लिया। हालांकि, इन खिलाडिय़ों के केपीएल में खेलने को लेकर संदेह है। गौरतलब है कि केपीएल का सातवां संस्करण 15 अगस्त से शुरू होगा जिसमें 7 टीमें खेलेंगी।

Published on:
Also Read
View All
रस्सी, बोरियां और परफ्यूम खरीदी, फिर ससुराल के 7 लोगों की हत्या! बेंगलुरु मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की गढ़ी कहानी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह