बैंगलोर

लिंगायत धर्म का मसला : समय पर उठ रहे सवाल !

कुछ नेता इसे दूसरे नेताओं पर परोक्ष निशाना भी मान रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2018, 7:03 PM IST
jainism
लिंगायत धर्म का मसला : समय पर उठ रहे सवाल !

बेंगलूरु. राजनीतिक हलकों मेंं चर्चा है कि लिंगायत धर्म के मसले पर डीके शिवकुमार का यह बयान राजनीति से प्रेरित है। खासकर, बयान के समय को लेकर सवाल उठ रहे हैं। शिवकुमार का बयान तीन लोकसभा और दो विधानसभा उपचुनावों के लिए मतदान ये पहले आया है।

विपक्ष और विपक्ष के नेता शिवकुमार की मंशा को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं। कांग्रेस के साथ ही भाजपा के नेता भी शिवकुमार के बयान से आश्चर्यचकित हैं। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हुए नुकसान के बाद पार्टी लिंगायत और वीरशैव समुदाय को फिर से जोडऩे की कोशिश कर रही है और शिवकुमार का बयान पार्टी की इसी रणनीति का हिस्सा हो सकता है।

शिवकुमार ने यह बात उस मठ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कही जो लिंगायत और वीरशैव समुदाय को धर्म के आधार पर बांटने का विरोध करता है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा चुनाव से ऐन पहले लिंगायत मसले पर कदम उठाया था और केंद्र सरकार को सिफारिश भेजी थी। हालांकि, सरकार के मंत्रियों में ही इसे लेकर मतभेद थे।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद जब कांग्रेस ने जद-एस के साथ गठबंधन सरकार बनाई तो अलग लिंगायत धर्म के समर्थक रहे नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली, जिसे लेकर भी नाराजगी है।

कुछ नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के आकांक्षी शिवकुमार अपना कद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और सोच-समझकर दिया गया बयान है जबकि कुछ नेताओं का कहना है कि शिवकुमार ने भावुक होकर बयान दे दिया। कुछ नेता इसे दूसरे नेताओं पर परोक्ष निशाना भी मान रहे हैं।

शिवकुमार ने अपने बयान को लोकसभा चुनाव के संदर्भ से जोड़े जाने को खारिज करते हुए कहा कि वे कुछ भी सोच सकते हैं लेकिन मेरे बयान का राजनीति से कोई वास्ता नहीं है। मैंने जो महसूस किया वह कह दिया।

कई बार हम गलितयां करते हैं लेकिन जब हमेशा अहसास होता है कि हमने सही नहीं किया है तब मेरी राय में माफी मांगने के साथ ही खुद को सुधारना सही होता है।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया