बैंगलोर

लॉकडाउन ही कोरोना की रोकथाम का उपाय नहीं: पाटिल

क्वारंटाइन में जाने के बजाय सीधे घर चले जाने के कारण राज्य में कोरोना का संक्रमण अधिक फैल रहा है।पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर अनावश्यक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी या प्रदेश सरकार की सराहना करने पर कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार सहित कांग्रेस के नेता अपना पद खो सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Jul 2020, 8:47 PM IST
लॉकडाउन ही कोरोना की रोकथाम का उपाय नहीं: पाटिल
लॉकडाउन ही कोरोना की रोकथाम का उपाय नहीं: पाटिल

बेंगलूरु. राज्य के कृषि मंत्री बी.सी.पाटिल ने कहा कि लॉकडाउन लगा देना ही कोरोना के नियंत्रण का एकमात्र उपाय नहीं है और राज्य में दोबारा लॉकडाउन लागू नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बुधवार को हिरीयूर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राज्य में लाकडाउन हटा दिया गया है लेकिन कोरोना अभी गया नहीं है। इस बारे में लोगों को एहतियात बरतनी चाहिए और सेनेटाइजर, सामाजिक दूरी व मास्क लगाने को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेना चाहिए।पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए कड़ाई से लॉकडाउन लगाया था।

इसी तरह राज्य में भी कोरोना की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। लेकिन बाहरी राज्यों से आए लोगों को क्वारंटाइन में जाने के बजाय सीधे घर चले जाने के कारण राज्य में कोरोना का संक्रमण अधिक फैल रहा है।पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस नेताओं पर अनावश्यक टिप्पणी का आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री मोदी या प्रदेश सरकार की सराहना करने पर कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार सहित कांग्रेस के नेता अपना पद खो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना पर किए गए खर्च के बारे में सरकार जल्द ही श्वेतपत्र जारी करेगी। बल्लारी में हुई घटना को लेकर पूछे सवाल पर पाटिल ने कहा कि बल्लारी में यदि अमानवीय तरीके से शवों का अंतिम संस्कार किया गया है तो यह निंदनीय है। घटना के लिए जिम्मेदार सरकारी कर्मचारियों को सेवा से निलंबित कर दिया गया है।

Published on:
Also Read
View All
कर्नाटक में फिर उठी टीपू सुल्तान जयंती बहाल करने की मांग, संगठन ने CM डीके शिवकुमार को सौंपा ज्ञापन

रस्सी, बोरियां और परफ्यूम खरीदी, फिर ससुराल के 7 लोगों की हत्या! बेंगलुरु मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा

बाथरूम में गिरने और हार्ट अटैक से मौत की गढ़ी कहानी, पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा: 10 साल के मासूम की चमत्कारिक जान बची; कार की डिग्गी में रखे थे माता-पिता के शव

बेंगलुरु हत्याकांड में बड़ा खुलासा: 20 दिन के अंदर पत्नी के परिवार के 7 लोगों को मारा, एक-एक कर घर बुलाकर की हत्या