बैंगलोर

इन्होने फल बेचकर बनवाए सरकारी स्कूल के कमरे, पद्मश्री से किया गया सम्मानित

शिक्षा प्रेमी हरेकले हाजप्पा को पद्मश्री
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jan 2020, 6:47 PM IST
इन्होने फल बेचकर बनवाए सरकारी स्कूल के कमरे, पद्मश्री से किया गया सम्मानित
इन्होने फल बेचकर बनवाए सरकारी स्कूल के कमरे, पद्मश्री से किया गया सम्मानित

बेंगलूरु. दक्षिण कन्नड़ जिले के न्यू पपडु गांव में सरकारी स्कूल के लिए फल बेचकर कमरों का निर्माण करने वाले शिक्षा प्रेमी हरेकले हाजप्पा को पद्मश्री पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा रहा है।

प्राथमिक तथा माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस सुरेश कुमार ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि हाजप्पा सामाजिक सरोकार की मिसाल बन गया है। स्वयं अनक्षर होने के बावजूद हाजप्पा का शिक्षा क्षेत्र के प्रति अहोभाव सराहनीय है। सरकारी स्कूल के परिसर में गत 20 वर्षों से नारंगी फल फल बेच कर जीवनयापन करने वाले हाजप्पा ने कई जरुरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए मदद की है।

पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयन से हाजप्पा के इस अनूठे शिक्षा यज्ञ को राष्ट्रीय पहचान मिली है। बताया जा रहा है कि हाजप्पा अब उनके गांव के पीयूसी कॉलेज की भी मदद करना चाहता है। शिक्षामंत्री सुुरेश कुमार ने हाजप्पा को इस पुरस्कार के लिए बधाई संदेश भेजा है।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया