बैंगलोर

परिवार के साथ निकले सैर-सपाटे पर और किया यह काम

एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने गोली मारकर आत्महत्या की पहले मां, पिता, पत्नी और बेटे को गोली मारी, फिर खुद को उड़ा लिया
less than 1 minute read
Aug 16, 2019
sucide
परिवार के साथ निकले सैर-सपाटे पर और किया यह काम

बेंगलूरु. कर्नाटक के चामराजनगर जिले के करीब स्थित गुंडलपेट में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण कारोबारी विफलता बताया जा रहा है। मृतकों की पहचान ओम प्रकाश भट्टाचार्य (38), पत्नी निकिता (30), बेटे आर्य कृष्णा ( 4), ओम भट्टाचार्य के पिता नागराज भट्टाचार्य (65) और उनकी मां हेमा राजू (60) के तौर पर हुई है। निकिता के गर्भ में 8 माह का बच्चा था।
चामराजनगर जिले के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह आम सहमति से आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है क्योंकि प्रतिरोध के कोई निशान नहीं मिले हैं। घटना शुक्रवार तड़के 3 बजे से 4 बजे के बीच की है। पूरा परिवार मैसूरु के निकट एक होम स्टे में ठहरा हुआ था जहां इस घटना को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक ओम प्रकाश भट्टाचार्य एक डाटा इंट्री फर्म चला रहे थे। लेकिन, इसमें उन्हें भारी घाटा उठाना पड़ा। इसके बाद उन्होंने एक एनिमेशन कंपनी भी खोला लेकिन उसमें भी बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हुआ। इसे आत्महत्या का कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा कि ओम प्रकाश ने पहले परिवार के अन्य सदस्यों को गोली मारी उसके बाद खुद आत्महत्या कर ली।

Published on:
16 Aug 2019 10:43 am
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक