बैंगलोर

मातृ मृत्यु दर में गिरावट लेकिन कर्नाटक में छह वर्षों में 3364 मौतें

इस वर्ष नवंबर 2024 तक राज्य में मातृ मृत्यु की संख्या 348 है। इस अवधि के दौरान कर्नाटक का मातृ मृत्यु अनुपात Maternal mortality ratio (एमएमआर) प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर 64 है।

less than 1 minute read
Dec 10, 2024

बल्लारी Ballari जिले में हाल ही में हुई मातृ मृत्यु Maternal Death को लेकर उठे विवादों के बीच मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बताया कि 2019-20 से लेकर 2024-25 के नवंबर तक राज्य Karnataka में 3,364 मातृ मृत्यु हुई हैं। इस अवधि में 47,90,466 जीवित जन्म हुए।सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के दौरान सबसे ज्यादा मातृ मृत्यु तब हुई जब भाजपा सत्ता में थी।

इस वर्ष नवंबर 2024 तक राज्य में मातृ मृत्यु की संख्या 348 है। इस अवधि के दौरान कर्नाटक का मातृ मृत्यु अनुपात Maternal mortality ratio (एमएमआर) प्रति एक लाख जीवित जन्मों पर 64 है। वर्ष 2020-21 के बाद से एमएमआर में गिरावट दर्ज हुई है।उल्लेखनीय है कि सरकार ने रविवार को ही बल्लारी अस्पताल और राज्य के अन्य स्थानों पर मातृ मृत्यु की जांच के लिए चार सदस्यीय पैनल का गठन किया है।

वर्ष- कुल मातृ मृत्यु - कुल जीवित जन्म - एमएमआर

2019-20 - 662 - 8,94,946 - 74

2020-21 - 714 - 8,52,874 - 84

2021-22 - 595 - 8,76,419 - 68

2022-23 - 527 - 8,10,769 - 65

2023-24 - 518 - 8,13,275- 64

2024-25 (नवंबर तक)- 348 - 5,42,183 - 64

Updated on:
10 Dec 2024 08:48 pm
Published on:
10 Dec 2024 08:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर