बैंगलोर

माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक में संगठन से जुडऩे के लाभ बताये

कर्नाटक के पारंपरिक वेशभूषा में सजी धजी महिला मंडल की सद
2 min read
meeting of maheshwari mahila sangh
माहेश्वरी महिला संगठन की बैठक संपन्न


बेंगलूरु. माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष कल्पना गगरानी के नेतृत्व में माहेश्वरी भवन में बैठक आयोजित की गई।हर्षिता राठी ने स्वागत गीत पेश किया। प्रारंभ में कर्नाटक के पारंपरिक वेशभूषा में सजी धजी महिला मंडल की सदस्याओं ने स्वागत किया। ।
अध्यक्ष कल्पना गगरानी ने अपने उद्बोधन में संगठन से जुडऩे के कारण और लाभ बताते हुए सामाजिक कठिनाइयों के समाधान बताए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित रिश्तों की निखार प्रतियोगिता में चार मिनट में रिश्ते पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करने में आठ समूहों ने उत्साह से भाग लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हेमा रांदड़, शोभा रांदड़, श्रुति रांदड समूह तथा कल्पना बाहेती, विष्णुकांता बाहेती, छाया हेड, कल्पना भूतड़ा, सरिता लखानी समूह को प्रथम पुरस्कार, शोभा भुतड़ा, लीला लाहोटी, पुष्पा जाजू, उषा बल्दवा, सुमन अजमेरा समूह को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर , दक्षिणांचल उपाध्यक्ष शैला कलंत्री, सहसचिव प्रकश मुंदड़ा, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष बसंत सारड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष सुशीला बागड़ी, सहसचिव ने भगवान महेश की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा की। पूजा मालानी ने महेश वंदना पेश की। संचालन सरोज डागा व सुनीला लाहोटी ने किया।


'सास-बहू सम्मेलनÓ सम्पन्न
बेंगलूरु. तेरापंथ महिला मंडल राजराजेश्वरीनगर की ओर से 'सास-बहू सम्मेलनÓ आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कंचन छाजेड़ ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजिका वंदना भंसाली ने सास-बहू की अदालत का रूप देते हुए सम्मेलन का संचालन किया। निर्णायक इंदु सेठिया थीं। सम्मेलन में जोडिय़ों को कठघरे में खड़ाकर प्रश्न पूछे गए। सभी ने स्वीकार किया कि आपसी विश्वास, सहयोग, समर्पण तथा सहनशीलता आदि गुणों का विकास करने पर ही रिश्तों में मिठास कायम रह सकती है। लता बाफना ने बहनों को चारित्रात्माओं की रास्ते की सेवा करने की प्रेरणा दी। सरोज बैद ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। संयोजन सुनीता नौलखा किया तथा मंजू बोथरा ने धन्यवाद दिया।

Published on:
30 Nov 2018 08:07 pm