बैंगलोर

कपड़ा उद्योग के कर्मियों को मिलें जरूरी सुविधाएं: सीएम

गारमेन्ट व कपड़ा उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कृष्णा में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से भेंट की
1 minute read
HDK
कपड़ा उद्योग के कर्मियों को मिलें जरूरी सुविधाएं: सीएम

बेंगलूरु. मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने गारमेन्ट व कपड़ा उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडल को उद्योग से जुड़े कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

गारमेन्ट व कपड़ा उत्पादकों के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कृष्णा में मुख्यमंत्री कुमारस्वामी से भेंट की और इस क्षेत्र को सरकार की तरफ से हर तरह का सहयोग दिए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र हजारों महिलाओं को रोजगार देने के साथ उनको प्रशिक्षण प्रदान करता है, लिहाजा सरकार की तरफ से इस क्षेेत्र को हरसंभव प्रोत्साहन मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार ऐसा करेगी। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से कार्मिकों के बकाया वेतन का समय पर भुगतान करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेंगलूरु शहर व आसपास के जिलों में हजारों लोग विशेषकर महिलाएं गारमेन्ट उद्योग में काम करती हैं। उन्होंने इन महिला कार्मिकों के कल्याण के कदम उठाने व विशेष रूप से रात्रि पाली में काम करने वाले कार्मिकों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया करवाने को कहा।

----------------
कैब चालकों की समस्याओं पर बनेगी समिति
बेंगलूरु. कैब एग्रिगेटर कंपनियों और चालकों की समस्याओं के निवारण के लिए प्रदेश सरकार ने एक समिति गठित करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने यह फैसला कैब चालकों से एग्रीगेटर कंपनियों द्वारा अनुबंध में खामियों की शिकायत के बाद किया है। इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग की प्रधान सचिव और परिवहन आयुक्त को समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही एक कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को ट्रैक्सी चालक और कैब एग्रीगेटर संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर कैब चालकों और कैब मालिकों ने एग्रीगेटर कम्पनियों से किए करार और कम आय से जुड़ी अनेक समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। वहीं कैब मालिकों ने एग्रीगेटर कम्पनियों के आने से प्रभावित हुई परम्परागत टैक्सी सेवाओं के लिए चुनौतियां बताईं।

Published on:
06 Jun 2018 05:01 pm
Also Read
View All
धमकाना बंद करे सरकार, केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी बोले- बातचीत विधान सभा में नहीं, किसानों के बीच होगी

पत्नी से विवादों के बाद हुआ अलग, फेमस एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में मिला बेंगलुरु के बिजनेसमैन का शव

NEET उम्मीदवारों के एग्जाम छूटने के लिए कांग्रेस रैली जिम्मेदार नहीं, बेंगलुरु पुलिस ने फैक्ट-चेक में किया बड़ा खुलासा

‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

कर्नाटक MLC चुनाव में धोखे के बाद भाजपा का बड़ा फैसला, क्रॉस वोटिंग को लेकर भगवान के सामने कसम खाएंगे विधायक