बैंगलोर

चामराजनगर जिले का दौरा करने वाले तीसरे पीएम होंगे मोदी

चुनाव उप्रचार करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चामराजनगर जिले का दौरा करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री होंगे।

2 min read
May 01, 2018

बेंगलूरु. चुनाव उप्रचार करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चामराजनगर जिले का दौरा करने वाले तीसरे प्रधानमंत्री होंगे। उनसे पहले इंदिरा गांधी व राजीव गांधी इस जिले का बतौर प्रधानमंत्री दौरा कर चुके हैं।


चामराजनगर को अभिशप्त मानकर अनेक राजनेता विशेषकर मुख्यमंत्री पूर्व में इस जिले के प्रवास को टालते रहे हैं। यह मात्र संयोग ही कहा जाएगा कि इस जिले का दौरा करने के छह माह बाद बाद पूर्व मुख्यमंत्री एस.आर. बोम्मई और वीरेंद्र पाटिल को सत्ता खोनी पड़ी थी। हालांकि, इस तरह के अंधविश्वास में यकीन नहीं रखने वाले मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने अपने पाच सालों के शासनकाल के दौरान इस जिले का पांच बार दौरा किया है और आज भी पद पर बने हुए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी हाल में चामराजनगर में चुनाव सभा को संबोधित किया था।

मतों के धु्रवीकरण के का सहारा ले रही कांग्रेस : शोभा
बेंगलूरु. भाजपा ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों के वोटों का अपने पक्ष में धु्रवीकरण करने के लिए विवदित संगठनों के साथ हाथ मिलाने का आरोप लगाया है।


भाजपा की प्रदेश महासचिव शोभा करंदलाजे ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस पॉपुलर फं्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) तथा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया(एसडीपीआई) जैसे संगठनों से हाथ मिला रही है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) इन संगठनों की जांच कर रही है। एनआईए ने भाजपा व हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं की कथित तौर पर हत्या के आरोप में इन संगठनों के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने इन संगठनों के साथ बातचीत कर कुछ सीटों पर उतारे गए उम्मीदवारों को हटाने के लिए प्रेरित किया है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी वोटों की खातिर किसी भी स्तर तक गिर सकती है। शोभा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या राजनीतिक विरोधियों के बारे में अफवाहें फैला रहे हैं। वे यह झूठ फैला रहे हैं कि भाजपा अध्यक्ष व जद (ध) के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने 13 अप्रेल को आपस में विचार विमर्श किया था। उन्होंने कहा कि यह बात सभी जानते हैं कि अमित शाह उस दिन नंदगढ़, मुधोल व अन्य स्थानों पर चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे।


करंदलाजे ने कहा कि उनकी पार्टी ने उनके इस बयान के बारे में सबूत मांगा है पर सिद्धरामय्या ने अभी तक कोई सबूत नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का झूठ फैलाने के पीछे सिद्धरामय्या की मंशा अल्पसंख्यक मतदाताओं में भय पैदा करने की है।

Published on:
01 May 2018 06:06 am
Also Read
View All