बैंगलोर

मां पद्मावती की गोद भराई में उमड़े भक्त

देवी प्रतिमा का 16 शृृंगार कर सैकड़ों साडिय़ों, अनेक प्रकार के फल, आभूषण व मेवों से गोद भराई की गई
2 min read
• •
Updated: 26 Aug 2018, 6:23 PM IST
janism
मां पद्मावती की गोद भराई में उमड़े भक्त

साथ ही, 1008 मां के विभिन्न नामों से कुमकुम अर्चना-आराधना भी की गई

बेंगलूरु. कृष्णगिरि स्थित पाŸव पद्मावती शक्तिपीठ धाम में डॉ. वसंतविजय की निश्रा में श्रावण मास के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मां पद्मावती की आराधना के विशिष्ट पूजन, अभिषेक, शृंगार आदि अनुष्ठान संपन्न हुए। भक्त कैलाश संखलेचा ने बताया कि इस अवसर पर निकाले गए भव्य वरघोड़े में हाथी, उंट, घोड़े व बग्गियां-रथ पालकी शामिल थे। श्रावण मास के पांचवें और अंतिम शुक्रवार को प्रभु पाŸवनाथ, धरणेंद्र व पद्मावती मां की प्रतिमाओं का करीब पांच सौ लीटर दूध से अभिषेक किया गया।

पांच हजार चालीस प्रकार की मिठाइयों व व्यंजनों का भोग लगाया गया। देवी प्रतिमा का 16 शृृंगार कर सैकड़ों साडिय़ों, अनेक प्रकार के फल, आभूषण व मेवों से गोद भराई की गई। इस अवसर पर डॉ. वसंत विजय की निश्रा में सवा किलो वजन के अति विशिष्ट यंत्र से महापूजन किया गया। साथ ही, 1008 मां के विभिन्न नामों से कुमकुम अर्चना-आराधना भी की गई। कार्यक्रम में अमेरिका, मुंबई, बेंगलूरु, सूरत, चेन्नई, कोयंबटूर, इरोड सहित राजस्थान के विभिन्न शहरों से भक्तों ने भाग लिया व संत से आशीर्वाद लिया। शाम को संगीतमय भजन संध्या में कलाकारों ने देर रात्रि तक भक्तिमयी प्रस्तुतियां दीं।


भिक्षु धम्म जागरण
बेंगलूरु. तेरापंथ युवक परिषद, राजाजीनागर की ओर से बसवेश्वरनगर में भिक्षु धम्मजागरण का आयोजन हुआ। भिक्षु श्रद्धा स्वर टीम के संजय मांडोत, अशोक चौधरी, सतीश पोरवार, महेश भंसाली एवं अनिमेष चौधरी ने विभिन्न भिक्षु भजनों से वातावरण को भिक्षु मय बनाया। तेरापंथ सभा सह मंत्री अशोक चौधरी, तेयुप अध्यक्ष चंद्रेश मांडोत एवं तेयुप टीम उपस्थित रही। मंत्री सतीश पोरवार ने धन्यवाद दिया।

जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित
बेंगलूरु. भगवान महावीर मानवता केंद्र ट्रस्ट की ओर से शेषाद्रीपुरम स्थित मीडिल स्कूल के 200 जरूरतमंद बच्चों को नोटबुक, स्टेशनरी वितरित की गई। इनके अलावा प्रतिभावान खिलाडिय़ों को टीशर्ट प्रदान की गई। ट्रस्ट की ओर से बच्चों की नि:शुल्क स्वास्थ जांच भी की गई।

Published on: