बैंगलोर

‘ नरेंद्र मोदी का चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने आना वैज्ञानिकों का दुर्भाग्य बन गया ‘

प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पचा नहीं पाएंगे चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के बारे में नेता की यह बात...जब उन्होंने इसरो (Isro) केंद्र में कदम रखा, तभी उन्हें लगा कि यह वैज्ञानिकों के लिए दुर्भाग्य बन गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 10:12 PM IST
नरेंद्र मोदी का चंद्रयान-2 की लैंडिंग देखने आना वैज्ञानिकों का दुर्भाग्य बन गया
इसरो प्रमुख के. शिवन को गले लगाते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (File Photo)

बेंगलूरु. पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी (HD Kumarswamy) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम ऐसा संदेश देने के लिए बेंगलूरु (Bengaluru) आए जैसे कि वह खुद चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) को लैंड करवा रहे थे।

वैज्ञानिकों ने 10-12 साल तक कड़ी मेहनत की, लेकिन वह सिर्फ प्रचार के लिए आए थे। जब उन्होंने इसरो (Isro) केंद्र में कदम रखा, तभी उन्हें लगा कि यह वैज्ञानिकों के लिए दुर्भाग्य बन गया।

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम (Lander Vikram) से चांद की सतह से 2.1 किमी की ऊंचाई पर संपर्क टूट गया। इसरो ने कहा कि लैंडर विक्रम की हार्ड लैंडिंग (Hard Landing) हुई है।

आर्बिटर (Orbiter) से अब भी बड़े खोज की उम्मीद : किरण कुमार
इस बीच पूर्व इसरो अध्यक्ष एएस किरण कुमार (AS Kiran Kumar) ने कहा कि लैंडर के सक्रिय नहीं होने के बावजूद आर्बिटर के जरिए काफी अध्ययन किए जाएंगे और मिशन का उद्देश्य पूरा होगा।

यहां गुरुवार को आइआइएससी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए किरण कुमार ने कहा कि आर्बिटर में जिस तरह के उपकरण हैं वैसे उपकरण अभी तक चंद्र मिशनों में नहीं भेजे गए।

इसलिए उम्मीद है कि चंद्रयान-1 जैसी कोई बड़ी खोज चंद्रयान-2 के जरिए भी होगी।

Published on:
Also Read
View All
‘पीएम नरेंद्र मोदी ने मेरे लिए खरीदा मेट्रो टिकट’, डी.के. शिवकुमार के पास नहीं थे पैसे तो प्रधानमंत्री ने किया अपने स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल

बेंगलुरु को मिली मेट्रो की नई सौगात, PM मोदी ने पिंक लाइन का किया शुभारंभ; जानें रूट और स्टेशन

PM मोदी के उद्घाटन से पहले बेंगलुरु मेट्रो को बड़ी सौगात, 3 स्टेशनों के नाम बदले, जानिए अब किस नाम से होगी पहचान

बेंगलुरु: ‘आज बेटी की हल्दी होनी थी, अब उसका अंतिम संस्कार करूंगा’, पिता के इन शब्दों ने सबको रुलाया

‘लगा जैसे फिर ओलंपिक मेडल जीत लिया’, चोरी हुआ ओलंपिक गोल्ड मिलने पर बोले एमएम सोमैया