बैंगलोर

महिला मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए नई पहल

बारह मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव आयोग ने कई व्यवस्थाएं की हैं।

2 min read
May 11, 2018

धारवाड़. बारह मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव आयोग ने कई व्यवस्थाएं की हैं। महिलाओं को भारी संख्या में मतदान करवाने के लिए शिक्षण एवं सहभागिता समिति (स्वीप) की ओर से विविध प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।


चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अधिक महिला मतदाताओं वाले क्षेत्रों में 15 मतदान केन्द्रों को इस बार सखी-गुलाबी मतदान केन्द्र के रूप में तैयार किया जा रहा है। इन मतदान केन्द्रों में कार्य करने वाले सभी अधिकारी तथा कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। सभी कर्मचारी गुलाबी रंग के कपड़े पहनेंगे। मतदान केन्द्र को भी संपूर्ण रूप से गुलाबी रंग से सजाया जाएगा जो विशेष है।


नवलगुंद विधानसभा क्षेत्र में अण्णीगेरी के अमृतेश्वर कालेज में स्थापित मतदान केन्द्र संख्या 170, कुंदगोल विधानसभा क्षेत्र में कुंदगोल पट्टण पंचायत स्थित 39वां मतदान केन्द्र, धारवाड़ विधानसभा क्षेत्र में में वार्ड संख्या 6 में स्थित पुराने एपीएमसी के 131वें मतदान केन्द्र तथा वार्ड संख्या 3 में स्थित 16 1वें वार्ड तथा 16 4वें मतदान केन्द्र, हुब्बल्ली-धारवाड़ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 54वें मतदान केन्द्र, कौलपेट के बालिका एंग्लो उर्दू माध्यमिक स्कूल में पिंक बूथ बनाया गया है।


इसी प्रकार बाईपास रोड की निकटवर्ती गुुरुसिद्धेश्वर कॉलोनी स्थित सेंट जॉन सेवा प्राथमिक स्कूल के कमरा नंबर 2 में, हुब्बल्ली-धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में बैरिदेवरकोप्प के एम.आई. पाटील सरकारी उच्च प्राथमिक स्कूल, राजनगर केन्द्रीय विद्यालय, उणकल स्थित राचय्या हिरेमठ स्कूल, हुब्बल्ली-धारवाड़ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में साधनकेरी के द.रा. बेंद्रे राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट, जुबली सर्कल स्थित महिला शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र, पवन स्कूल तथा कलघटगी विधानसभा क्षेत्र के कलघटगी तथा अलनावर पट्टण पंचायतों में इन सखी-गुलाबी मतदान केन्द्रों की स्थापना की गई है।


जिलाधिकारी एवं जिला चुनाव अधिकारी एस.बी. बोम्मनहल्ली ने कहा कि महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में अधिक महिला मतदाताओं वाले इलाकों में पहली बार सखी-गुलाबी मतदान केन्द्रों की स्थापना की गईहै। यहां पर सभी अधिकारी तथा कर्मचारी महिलाएं ही रहेंगी। राजनीतिक पार्टियां तथा प्रत्याशियों को भी उनके एजेंटों को भी महिलाओं को ही नियुक्त करने का आग्रह किया गया है। महिलाएं स्वविवेक से मतदान करने से समाज में अधिक जागृति पैदा की जा सकती है। जिले की महिलाओं को अधिक मतदान कर आदर्श बनना चाहिए।


जिला स्वीप समिति की अध्यक्ष तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्नेहल रायमाने ने धारवाड़ में स्थापित सखी-गुलाबी मतदान केन्द्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर प्रोबेशनरी ए.सी. पार्वती रेड्डी, सह कृषि निदेशक एवं नवलगुंद चुनाव अधिकारी टी.एस. रुद्रेशप्पा, तहसीलदार प्रकाश कुदगी आदि उपस्थित थे।

Published on:
11 May 2018 11:08 pm
Also Read
View All