बैंगलोर

नीतिश भी करेंगे प्रचार, छह को पहली सभा

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) भी राज्य में प्रचार करने आएंगे। राज्य में नीतिश की पहली सभा ६ मई को होगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 6:06 AM IST
Bihar Chief Minister Nitish Kumar

बेंगलूरु. बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यू) भी राज्य में प्रचार करने आएंगे। राज्य में नीतिश की पहली सभा ६ मई को होगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव संजय झा ने बताया कि ६ मई को नीतिश पटना से बेंगलूरु आएंगे और वहां से सडक़ मार्ग से जनसभा को संबोधित करने के लिए चेन्नागिरी जाएंगे, जहां से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महिमा पटेल चुनाव लड़ रहे हैं।

सभा के बाद नीतिश बेंगलूरु लौट आएंगे और यहां रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन पटना लौटेंगे। झा ने कहा कि पार्टी ने इस बार चुनाव मेें ३४ उम्मीदवार उतारे हैं। इनमें से कुछ पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। झा ने कहा कि करीब दर्जन भर सीटों पर पार्टी की स्थिति मजबूत है।

सरकार के लालच से जनता की जेबें हो गई खाली : राजीव शुक्ला
बेंगलूरु. पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने गत चार सालों में गैस, डीजल और पेट्रोल पर कर लगाकर आम नागरिकों के १० लाख करोड़ रुपयों से भी अधिक रकम लूटी है। उन्होंने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार की लालच से आज हर व्यक्ति की जेब खाली है।

सरकार ने हर एक चीज की कीमत अधिक कर दी है। राज्य सरकार इस पर मरहम लगाने का काम कर रही है। एनडीए के शासनकाल में पेट्रोल, डीजल की कीमतें अधिक होने लगी हैं। इसका कुप्रभाव आम नागरिकों, किसानों और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ रहा है।


नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री बनने के लिए जनता को झूठ बोलकर कई सपने दिखाए थे। आज तक एक वादा पूरा नहीं किया। जिन राज्यों मे भाजपा की सरकार है, वहां के पेट्रोल, डीजल की कीमतें अधिक हैं। जबकि कर्नाटक में सिद्धरामय्या सरकार ने कर कम करके कीमतों पर लगाम लगाई है। साल २०१४ से मोदी सरकार आने के बाद अब तक पेट्रोल में प्रति लीटर ८.७८ रुपए और डीजल में प्रति लीटर १०.३७ रुपए की बढ़ोतरी हुई है।


पूर्व केन्द्रीय मंत्री दीपा दासमुंशी ने कहा कि मई २०१४ में एलपीजी सिलिन्डर की कीमत ४१२ रुपए थी, अब इसकी कीमत लग भग ७०० रुपए है। कर्नाटक में सरकार एलपीजी गैस सिलिन्डर पर कर कम किया है। जिससे यहां इसकी कीमत ६२२ रुपए है। कांग्रेस आरंभ से ही पट्रोल और डीचल को जीएसटी के अंतर्गत लाने की मांग कर रही है। मोदी कर्नाटक का दौरा करें तो उन्हें इसका जवाब देना होगा। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन और दिनेश गुंडूराव उपस्थित थे।

Published on: