बैंगलोर

दिल्ली प्रवास में राहुल गांधी से नहीं मिलेंगे कर्नाटक के सीएम कुमारस्वामी

प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार टलने की चर्चा

2 min read
Oct 05, 2018
एयरो इंडिया विवाद: मोदी करें हस्तक्षेप, सीएम ने लिखा पीएम को पत्र

बेंगलूरु. अगले सप्ताह होने वाले चिरप्रीतिक्षत मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार से पहले मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी गुरुवार शाम दिल्ली प्रवास पर गए हैं। हालांकि, दिल्ली दौरे के दौरान गठबंधन सरकार में भागीदार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने की संभावना से कुमारस्वामी ने इनकार किया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि दिल्ली प्रवास के दौरान कुमारस्वामी कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करेंगे और इसी दौरान मंत्रिमंडल विस्तार पर अंतिम मुहर लगेगी। गुरुवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कुमारस्वामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली दौरे के दौरान वे राज्य के मसलों को लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे लेकिन इस दौरान उनका राहुल से मुलाकात की अभी कोई योजना नहीं है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के अनुसार कुमारस्वामी दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से बाढ़ व सूखा राहत के मसले को लेकर मिलेंगे। पिछले दिल्ली दौरे में कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह से इस मसले को लेकर मुलाकात की थी जिसके बाद दो केंद्रीय दल राज्य में बाढ़ और सूखे के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने आए थे। केंद्रीय दलों के लौटने के करीब दो सप्ताह बाद भी राज्य को केंद्रीय सहायता का इंतजार है। राजनाथ के अलावा भी कुमारस्वामी कुछ अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।
राजनीतिक हलकों में चर्चा थी कि दिल्ली दौरे के दौरान कुमारस्वामी 6 अक्टूबर को राहुल से मुलाकात करेंगे। अब कुमारस्वामी के राहुल से मुलाकात की योजना से इनकार करने के बाद एक बार फिर से प्रस्तावित मंत्रिमंडल विस्तार टलने की चर्चा शुरू हो गई है। पिछले सप्ताह कुमारस्वामी ने कहा था कि मंत्रिमंडल विस्तार 10 या 12 अक्टूबर को होगा। अगस्त के अंत में हुई गठबंधन समन्वय समिति की बैठक में सितम्बर के तीसरे सप्ताह में मंत्रिमंडल विस्तार का निर्णय लिया गया था लेकिन विधान परिषद की तीन सीटों के उपचुनाव के कारण उसे टाल दिया गया था।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव का कहना है कि आलाकमान से मंजूरी मिलने के बाद ही मंत्रिमंडल का विस्तार होगा।

ये भी पढ़ें

बेंगलूरु में डेढ घंटे में करीब 8 मिमी बारिश

ये भी पढ़ें

पर्पल लाइन पर शुरू हुई दूसरी छह कोचों वाली मेट्रो
Published on:
05 Oct 2018 01:25 am
Also Read
View All