बैंगलोर

अध्यात्म से बड़ी कोई संपत्ति नहीं

भौतिक समृद्धि के साथ-साथ आध्यात्मिक समृद्धि से भी सभी समृद्ध बनें।
less than 1 minute read
jainism
अध्यात्म से बड़ी कोई संपत्ति नहीं

बेंगलूरु. जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा यशवंतपुर के तत्वावधान में नूतन वर्ष पर बृहद मंगल पाठ का आयोजन मुनि रणजीत कुमार एवं मुनि रमेश कुमार के सान्निध्य में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर मुनि रणजीत कुमार ने कहा कि अध्यात्म से बड़ी कोई संपत्ति नहीं है। भौतिक समृद्धि के साथ-साथ आध्यात्मिक समृद्धि से भी सभी समृद्ध बनें।

सभी की आत्मा ज्ञान, दर्शन, चरित्र और तप के क्षेत्र में विकास करें। धर्म की शरण में रहें। अरिहंत, सिद्ध, साधु एवं जिनेश्वर देव की शरण में जो भी आया है उसका कल्याण हुआ है।

तेरापंथ महिला मंडल, यशवंतपुर ने महावीर स्तुति का संगान किया। भक्तामर स्तोत्र का सामूहिक पाठ हुआ। स्वागत तेरापंथ सभा, यशवंतपुर के अध्यक्ष प्रकाश बाबेल ने किया।

मुनि रमेश कुमार ने प्रभावशाली आगम पद्यों, मंगलपद्यों, आचार्य भद्रबाहु द्वारा रचित ग्रहशांति स्तोत्र, उपसर्ग का संगोष पाठ किया। संचालन तेरापंथ सभा के उपाध्यक्ष मदन बरडिया ने किया।

----

दस दिवसीय जातरा महोत्सव शुरू
मंड्या. बन्नूर रोड स्थित अरवटकोप्पल गांव के प्राचीन शिवमंदिर परिसर में गुरुवार गोवर्धन पूजा के दिन दस दिवसीय जातरा महोत्सव की शुरुआत हुई। पहले दिन पुजारियों ने मंदिर में विशेष पूजा व आरती की।

मंदिर में विराजमान शिव प्रतिमा को भव्य रंग-बिरंगी फूलों से अलंकार किया गया। जिले के विभिन्न गांवों सें बड़ी संख्या में किसानों ने बैलगाड़ी से आकर बैलों की पूजा की। दस दिवसीय महोत्सव में जिलेभर से किसान बैलों की पूजा करवाएंगे।

Updated on:
09 Nov 2018 05:38 pm
Published on:
09 Nov 2018 05:38 pm