बैंगलोर

उत्तर रेलवे ने जीती 68वीं क्रिकेट प्रतियोगिता

उत्तर रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर हुब्बल्ली में 68वीं अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। नॉक आउट आधार पर खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में पहले खेलते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर रेलवे के सामने 256 रनों कालक्ष्य रखा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Mar 2025, 6:39 PM IST
Feature image

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे दूसरे स्थान पर रही

बेंगलूरु. उत्तर रेलवे ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को एक रोमांचक मुकाबले में हराकर हुब्बल्ली में 68वीं अखिल भारतीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। नॉक आउट आधार पर खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में पहले खेलते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर रेलवे के सामने 256 रनों कालक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर रेलवे ने दृढ़ता और कौशल का परिचय देते हुए केवल एक गेंद और एक विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की। दक्षिण पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक मुकुल सरन माथुर ने विजयी उत्तर रेलवे टीम को चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ाते हुए मेजबान टीम दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक कड़े मुकाबले में पूर्वी रेलवे को तीन विकेट से हराकर दूसरा रनर-अप स्थान हासिल किया। समापन समारोह में प्रमुख विद्युत अभियंता इशाक खान और मुख्य विद्युत अभियंता और दक्षिण पश्चिम रेलवे स्पोट्र्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष असीम कुमार और ओएसडी स्पोट्र्स जी. जी. प्रमिला उपस्थिति रहीं। मुकुल सरन माथुर ने सभी प्रतिभागी टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और रेलवे कर्मचारियों के बीच टीम वर्क, अनुशासन और सौहार्द को बढ़ावा देने में खेलों के महत्व को दोहराया।

Updated on:
29 Mar 2025, 6:39 PM IST
Published on: